Breaking News

नेहरू और इंदिरा से बड़े है राहुल

कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही फिर से सुर्खियों में छा गये हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि कांग्रेस के युवा अध्यक्ष माने जा रहे राहुल नेहरू और गांधी परिवार की पांचवीं पीढ़ी के छठे सदस्‍य हैं। खास बात यह है कि भले ही लोग राहुल को पार्टी के युवा अध्‍यक्ष के रूप में देख रहे हों लेक‍िन वह जवाहरलाल नेहरू, दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी से भी उम्र के हिसाब से बड़े है जिन्होंने इस पद की जिम्मेदारी ली है। आइये जानते हैं कैसे बड़े हैं राहुल गांधी।
जवाहरलाल नेहरू:-
जवाहरलाल नेहरू ने 1929 में इस पद की ज‍िम्‍मेदारी संभाली थी। उस समय जवाहरलाल नेहरू की उम्र 40 साल थी। जवाहरलाल नेहरू 8 बार इस पद के लिए चुने गए।
इंदिरा गांधी:-

जवाहर लाल के बाद उनकी बेटी इंदिरा गांधी ने 1959 में कांग्रेस की कमान संभाली थी। जब इंद‍िरा गांधी ने इस पद को संभाला था उस समय इनकी उम्र 42 साल थी। यह चार बार कांग्रेस बनी थीं। 
राजीव गांधी:-

नेहरू-गांधी परिवार के चौथी पीढ़ी के चौथे  सदस्‍य के रूप में राजीव गांधी ने इस पद की कमान अपने हाथों में ली। 1985 में कांग्रेस अध्‍यक्ष बने राजीव गांधी की उस 41 साल थी। राजीव गांधी सबसे युवा अध्‍यक्ष थे।
राहुल गांधी:-
अब इस सूची में नेहरू-गांधी की पांचवीं पीढ़ी के छठे सदस्‍य के रूप में राहुल गांधी का नाम शामिल हो रहा है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद की कमान संभालने वाले राहुल की उम्र इस समय 47 साल है।

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस अशरफाबाद कैम्पस द्वारा ‘ओपेन डे समारोह’ का भव्य आयोजन

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल अशरफाबाद कैम्पस द्वारा विद्यालय प्रांगण में आयोजित ‘ओपेन डे एवं पैरेन्ट्स ओरिएन्टेशन ...