Breaking News

Ram babu Rastogi : बौद्ध धर्म चार बड़े धर्मों में से एक

लखनऊ। आज अपना दल एस के प्रदेश कार्यालय ए.पी.सेन रोड लखनऊ में बौद्ध धर्म के संस्थापक महात्मा बुद्ध जी की बुद्धपूर्णिमा मनाई गयी। इस अवसर पर महासचिव Ram babu Rastogi  ने महात्मा बुद्ध के बारे में लोगों को बताया।

Ram babu Rastogi : पैंतीस करोड़ से अधिक लोग मानते हैं बौद्ध धर्म

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव Ram babu Rastogi ने बताया की बुद्ध को ‘गौतम बुद्ध’, ‘महात्मा बुद्ध’ आदि नामों से भी जाना जाता है। वे संसार प्रसिद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक माने जाते हैं। बौद्ध धर्म भारत की श्रमण परम्परा से निकला धर्म और दर्शन है। आज बौद्ध धर्म सारे संसार के चार बड़े धर्मों में से एक है। इसके अनुयायियों की संख्या दिन-प्रतिदिन आज भी बढ़ रही है।

उन्होंने बताया की इस धर्म के संस्थापक बुद्ध राजा शुद्धोदन के पुत्र थे और इनका जन्म स्थान लुम्बिनी नामक ग्राम था। वे छठवीं से पाँचवीं शताब्दी ईसा पूर्व तक जीवित थे। उनके गुज़रने के बाद अगली पाँच शताब्दियों में, बौद्ध धर्म पूरे भारतीय उपमहाद्वीप में फैल गया और अगले दो हज़ार सालों में मध्य, पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी जम्बू महाद्वीप में भी फैल गया। आज बौद्ध धर्म में तीन मुख्य सम्प्रदाय हैं- ‘थेरवाद’, ‘महायान’ और ‘वज्रयान’। बौद्ध धर्म को पैंतीस करोड़ से अधिक लोग मानते हैं और यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा धर्म है।

इस कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव रामबाबू रस्तोगी,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ओ.पी. कटियार, हितेंद्र तिवारी आदि काफी लोग उपस्थिति थे |

About Samar Saleel

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...