Breaking News

अपनी वैलेंटाइन को 600 क‍िमी. साइक‍िल चलाकर ढ़ूढ़ा

झारखंड का युवक मनोहर अपनी वैलेंटाइन डे को ढ़ूढ़ने के लिए काफी मेहनत की। उसने अपनी वैलेंटाइन को ढ़ूढ़ने के लिए न सिर्फ साइकिल चलाई बल्कि 24 दिन में कड़ी मेहनत करके 600 किलोमीटर की दूरी तय करके सफलता हासिल की।

पत्‍नी के न म‍िलने पर परेशान था मनोहर

झारखंड के मुसाबनी न‍िवासी मनोहर नायक उड़ीसा में मजदूरी करते हैं। हाल ही में उनकी 33 वर्षीय पत्‍नी अनीता मकर संक्रांत‍ि के द‍िन अपने मायके जाने के ल‍िए न‍िकली थी। इस दौरान वह न मायके पहुंची और न वापस घर आई।

  • मनोहर पत्‍नी को लेकर काफी परेशान हो गया।
  • पत्‍नी को तलाश करने के बाद पुलि‍स को भी सूचना दी थी।
  • इस मामले में वह पुल‍िस के ही सहारे नहीं बैठा।
  • उसने खुद से पत्‍नी की अनीता को ढूंढने का न‍िश्‍चय क‍िया।
  • इसके बाद उसने अपनी पुरानी टूटी साइक‍िल को ठीक कराया।
  • पत्‍नी की तलाश में गांव-गांव जाने लगा।
  • इस दौरान उसने लगभग 50 से 50 गांवों की यात्रा की।
  • हर जगह पागलों की तरह पत्‍नी अनीता की फोटो दि‍खाता।
  • लोगों से उसके बारे में पूछता।
  • इस दौरान उसने स्‍थानीय अखबारों में भी इसकी सूचना और फोटो दी।
  • ऐसे में कुछ लोगों ने कोलकाता के खड़गपुर में इसकी पत्‍नी को देखा।
  • खड़गपुर पुल‍िस ने मुसाबनी पुल‍िस को इसकी सूचना देने के साथ अनीता की फोटो भेजी।
  • इसके बाद मुसाबनी पुलि‍स ने मनोहर को बुलाकर वह फोटो द‍िखाई तो वह पत्‍नी को पहचान गया और देखते ही रोने लगा।
  • अनीता द‍िमागी से थोड़ी व‍िक्ष‍िप्‍त है लेक‍िन मनोहर उसे बहुत प्‍यार करता है।
  • उसके लापता होने पर उसने खाना-पीना तक छोड़ द‍िया था।
  • आज इस वैलेंटाइन पर दोनों बहुत खुश हैं।

About Samar Saleel

Check Also

छात्रों को निःशुल्क इंडस्ट्री ट्रेनिंग के लिए अविवि व वेकनो टेक्नोलाॅजी के बीच अनुबंध

• सोशल मीडिया सहित अन्य प्लेटफार्म क्लाउड कंप्यूटिंग स्टोरेज से संचालितः गौरव सक्सेना अयोध्या। डाॅ ...