Breaking News

सक्‍सेज पाने के लिए हमेशा डिग्री जरूरी नहीं होती

अधिकांश लोगों के दिमाग में यही बात होती है बड़ी-बड़ी डिग्रियां लेकर ही सफलता हासिल किया जा सकता है। जबकि आज दुनिया में कई ऐसी बड़ी हस्‍ितयां हैं जिनकी पढाई तो अधूरी है लेकिन आज वो मशहूर है। दिमाग के बल पर आज वो अच्‍छा पैसा कमा कर रहे हैं। आपको यकीन न हो तो दुनिया की इन 7 बड़ी हस्‍ितयों के बारे में यहां पर पढ़ लें…..

स्टीव जॉब्स:
इस लिस्‍ट में 1975 में एप्पल कंपनी की स्‍थापना करने वाले स्टीव जॉब्स का नाम भी शामिल है। इन्होंने भी अपनी कॉलेज की पढाई बीच में ही छोड़ दी थी। स्टीव जॉब्स ने रीड कॉलेज की मात्र, एक सेमेस्टर की ही पढ़ाई की थी।

मार्क जुकरबर्ग:
फेसबुक के संस्‍थापक मार्क जुकरबर्ग को आज कौन नहीं जानता है। जब वह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में थे तो तभी उन्‍होंने फेसबुक बनाया था। कंपनी को संभालने के लिए 2004 में उन्‍होंने कॉलेज छोड़ दिया।

मुकेश अंबानी: 

रिलायंस इंडस्‍ट्री के मालिक मुकेश अंबानी आज भारत के सबसे अमीर इंसान हैं। मुकेश अंबानी एमबीए (MBA) करने स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय गए थे, किन्तु पहले वर्ष के बाद ही उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।

सुभाष चन्द्र: 

एसल ग्रुप के मालिक और जी टीवी को देश के पहले सेटेलाइट टीवी के रूप में लांच करने वाले सुभाष चन्द्र भारत के बड़े उद्योगपतियों में एक हैं। सुभाष चन्द्र ने भी 12वीं के बाद अपनी पढाई को छोड़ दिया था।

अजीम प्रेमजी: 

भारत की बड़ी हस्‍तयों में शामिल अजीम प्रेमजी भी इस लिस्‍ट में हैं। विप्रो जैसी बड़ी आईटी कंपनी के अध्यक्ष अजीम प्रेमजी ने कंपनी चलाने के लिए मात्र 21 वर्ष की उम्र में ही पढ़ाई छोड़ दी थी।

बिल गेट्स: 

माइक्रोसॉफ्ट नामक कम्पनी के सह संस्थापक बिल गेट्स को आज दुनिया की नामचीन हस्‍तियों में शामिल है। उन्‍होंने हार्वर्ड में लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। लेकिन कंप्‍यूटर प्रेम के चलते 20 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़ दी।

मैट मुलेनवेग: 

20 वर्ष की आयु में ही वेबसाइट्स वर्डप्रेस जैसा बड़ा सॉफ्टवेयर बनाने वाले मैट मुलेनवेग का नाम भी इसमें शामिल हैं। इन्‍होंने 2004 में यूनिवर्सिटी ऑफ़ हॉस्टन से अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...