Breaking News

नरेला में महिलाओं ने किया विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। अवैध शराब के खिलाफ नई दिल्ली के नरेला क्षेत्र में लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए कार्यवाही की मांग की है। पिछले दिनों यहां पर रेड भी मारी गई थी। जिसमें कुछ महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था। अब दिल्ली के इसी क्षेत्र में पॉकेट 11 के लोगों ने पॉकेट 13 के सांसी समुदाय के लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी के पास शनिवार दोपहर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने मांग की है कि पॉकेट 13 में घरों अवैध शराब है जिसकी तलाशी ली जानी चाहिए। इसके साथ दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जानी चाहिए। लेकिन पुलिस के उदासीन रवैये से नाराज लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद अगले दिन आरोपी आशा और कुछ महिलाओं ने मिलकर स्वाति मालि‍वाल के समर्थकों के साथ मारपीट की थी और उसके कपड़े तक फाड़ डाले थे। पुलिस ने 6 महिलाओं को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। इस मामले में DCP रजनीश गुप्ता ने बताया था कि प्रवीण के साथ मारपीट की गई थी, जिसमें उनके कपड़े फट गए थे, लेकिन उन्हें निव्रस्त्र कर परेड कराए जाने की बात गलत है। वहीं इस बीच उप राज्यपाल अनिल बैजल ने कहा है कि इस मामले में पुलिस को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दे दिया है। साथ ही लापरवाही के दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

About Samar Saleel

Check Also

कांग्रेस का पेट कभी नहीं भरने वाला, यह गरीबों के हकों पर डकैती डालते हैं- योगी

• लोकसभा चुनाव-2024 में रविवार को छत्तीसगढ़ के चुनावी समर में गरजे यूपी के मुखिया ...