Breaking News

फ्री की यात्रा में मेरठ की महिलाएं अव्वल

लखनऊ। प्रदेश में रक्षाबंधन पर 12.03 लाख महिलाओं ने परिवहन निगम की बसों में मुफ्त सफर किया। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 34 हजार ज्यादा है। इनमें मेरठ की 1,25,440 महिलाओं ने मुफ्त सफर करके प्रदेश में पहले स्थान पर रहीं। सबसे कम नोएडा परिक्षेत्र की 27 हजार महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ लिया।

प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. राजशेखर ने बताया कि वर्ष 2018 में रक्षाबंधन पर 11.69 लाख महिलाओं ने मुफ्त बस सफर किया था। उन्होंने बताया कि इस साल महिलाओं को मुफ्त सफर कराने में मुरादाबाद परिक्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा। यहां 1,20,672 महिलाओं ने मुफ्त सफर का फायदा उठाया।

तीसरे नंबर पर लखनऊ परिक्षेत्र रहा। यहां 93,589 महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का फायदा उठाया। चौथे नंबर पर सहारनपुर रीजन रहा, यहां 93,528 महिलाओं ने मुफ्त यात्रा की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के लिए 12800 बसों का संचालन किया गया। इस तरह महिलाओं को कुल 7.68 करोड़ रुपये के किराए में छूट दी गई। यही नहीं प्री बुकिंग कराने वाली 2412 महिलाओं को 11.77 लाख रुपये किराया भी वापस किया गया। महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का श्रेय उन्होंने अफसरों व कर्मियों को देते हुए कहा कि यही वजह रही कि इस बार मुफ्त यात्रा करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा हुआ है।

About Samar Saleel

Check Also

अविवि के 28 विषयों की पीएचडी प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को

• परीक्षार्थी 25 अप्रैल से प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय ...