Breaking News

बिहार-असम और यूपी में बाढ़ से कहर, केरल में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी

बिहार और असम में बाढ़ का कहर जारी है। बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 55 हो गई है। वहीं 14 लोगों की उत्तर प्रदेश में भी मौत हो गई है तो दूसरी और केरल में भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने केरल में भारी बारिश की संभावना जताई है।

उत्तर प्रदेश में 14 की मौत
उत्तर प्रदेश में बारिश के बाद हुए हादसों में 14 लोगों की जान चली गई है। इस त्रासदी के बाद मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों के परिजन को तत्काल चार लाख रुपए देने आदेश दिया है। वहीं उत्तर भारत की बात करें तो हरियाणा और पंजाब में भी भारी बारिश जारी है जबकि देश की राजधानी में लगातार दूसरे दिन हल्की बारिश हुई है जिससे लोगों को सुकुन मिला है।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की 19 टीमें तैनात
बिहार में बाढ़ से हो रही परेशानियों के चलते राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की करीब 19 टीमों को तैनात किया गया है। केन्द्र सरकार ने राज्य सरकार को हर प्रकार की मदद का आश्वासन दिया है। अब तक बिहार में 33 लोगों की मौत हो चुकी है जबकी कुल 16 जिलों में 25.71 लाख लोग भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।

बाढ़ का कारण नेपाल
अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि बिहार में बाढ़ का कारण नेपाल में असामान्य मूसलाधार वर्षा और उसके बाद नदियों में बड़े पैमाने पर पानी छोड़े जाना है। अब तक एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

असम में 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित
असम में भी 33 जिले बाढ़ से प्रभावित में हैं। वहीं असम में 45 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं जिनमें अब तक 17 लोगों की मौत हुई है। बाढ़ से काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में 150 से अधिक शिकार रोकथाम शिविर प्रभावित हो गए हैं।

केरल में 204 मिलीमीटर तक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे के भीतर केरल के 6 जिलों में 204 मिलीमीटर तक भारी बारिश की संभावना है। इडुक्की, मलप्पुरम, वायनाड, कन्नूर, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में 18 से 20 जुलाई तक भारी बारिश की संभावनाएं हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर हंगामा; भाजपा ने सरकार को घेरा, सत्ता दल ने किया पलटवार

बंगलूरू: हुबली के बीवीबी कॉलेज में कांग्रेस पार्षद की बेटी की हत्या पर राजनीति जारी ...