Breaking News

मानसून के मौसम में खाये ये चीज़े…

मानसून के मौसम में खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए इस सीजन में ज्यादा संक्रमण फैलने की वजह बारिश के कारण होने वाली गंदगी है बीमारियों को रोकने में साफ सुथरा खान-पान अहम सहयोग देता है इस सीजन में हरी पत्तेदार सब्जियों के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि इनमें कीड़े लगने की आसार होती है मानसून के दौरान तरबूज, खरबूजा या जिन फलों में पानी ज्यादा मात्रा में है, उनसे बचें मौसम में बढ़ने वाली नमी से इनमें बैक्टीरिया होने की संभावना होती है, जिससे शरीर पर सूजन आने का भय रहता है आइए जानते हैं इस मौसम में किन फलों का सेवन करना स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर होता है 

अमरूद: बारिश के मौसम में अमरूद पाचन तंत्र संबंधी बीमारियों को दूर कर पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है अमरूद में फाइबर होता है, जिसका अम्लीय स्वाद पाचन तंत्र पर एल्काइन असर डालता है इससे पाचक रस के स्रव को बढ़ावा मिलता है  कब्ज, पेट में अकड़न, गैस, अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है इसमें टामिन ए, विटामिन सी, बीटाकैरोटीन, लाइकोपीन, फोलिक एसिड, पोटैशियम, तांबा, मैगनीज, फाइबर, निकोटिन, आयरन, कैल्शियम जैसे कई पौष्टिक तत्व मिलते हैं ये रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं

जामुन: बारिश के मौसम में जामुन का सेवन बहुत ज्यादा लाभकारी होता है इसमें पोटेशियम, आयरन  विटामिन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है साथ ही इसमें एंटीऑक्‍सीडेंट भी होते हैं जो स्किन को खिलाखिला बनाते हैं  ब्लड को भी साफ करने का कार्य करते हैं शुगर के रोगियों के लिए भी ये बहुत ज्यादा अच्छा हैं

आडू: आडू का फल विशेषताओं से भरपूर है इसमें विटामिन A, एंटीऑक्‍सीडेंट  विटामिन B  C पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं इसके सेवन से न केवल शरीर स्वास्थ्य वर्धक रहता है बल्कि ये शरीर में उपस्थित विषैले तत्वों को भी बाहर निकालने का कार्य करता है इससे आंखों की रौशनी भी बढ़ती है ये फाइबरयुक्त फल है इसलिए फैट की चर्बी कम करने में भी बहुत ज्यादा अच्छा है

About News Room lko

Check Also

क्या हो अगर चोट-घाव से बंद ही न हो ब्लीडिंग? जानलेवा हो सकती है हीमोफीलिया की समस्या

शरीर में चोट लगने, कहीं कट जाने पर खून निकलता है, हालांकि कुछ ही समय ...