Breaking News

महिलाओं को सुनहरा अवसर, 2276 सुपरवाइजर पदों के लिए निकली भर्ती

इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस, बिहार सरकार ने महिला सुपरवाइजर पदों के लिए बंपर भर्ती निकाली है। जो महिलाएं नौकरी करना चाहती है उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आइए जानते हैं इन पदों से जुड़ी जानकारी।

पदों का विवरण इस प्रकार है…

लेडी सुपरवाइजर के 2276 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों पर केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती है जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की उपाधि ग्रहण की है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्र सीमा तय की गई है। इसमें न्यूनतम उम्र 21 और अधिकतम उम्र 45 होनी चाहिए। आपको बताते जाए कि आवेदन करने के लिए कोई एप्लीकेशन फीस नहीं देनी होगी।

आवेदन करने की अंतिम तारीख 25 जुलाई 2019 है। इच्छुक महिलाएं इंटीग्रेटेड चाइल्ड डेवलपमेंट सर्विस (ICDS) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन एजुकेशन मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति बिहार में होगी और प्रति महीने सैलरी 12,000 रुपए दी जाएगी।

About Aditya Jaiswal

Check Also

ऐशबाग-सीतापुर रेलखण्ड के मध्य चलाया गया संरक्षा जागरूकता अभियान

लखनऊ। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल में संरक्षा के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य हेतु मण्डल ...