Breaking News

मिर्जापुर : महिलाओं की भीड़ देखकर प्रियंका ने रूकवा दी गाड़ी

मिर्जापुर। सोनभद्र के उभ्भा गांव जाने को निकली प्रियंका वाड्रा जैसे हीं नरायनपुर पहुंची लोगों की भीड़ देख अपनी गाड़ी रुकवा दी। सड़क किनारे खड़ी दर्जनों महिलाएं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।

मुस्कुराती हुई प्रियंका भीड़ के बीच

इस दौरान नारेबाजी के बीच मुस्कुराती हुई प्रियंका भीड़ के बीच जा पहुंची जहां उन्हें माला पहनाई गई। इस दौरान एसपीजी सुरक्षा में लगे जवान लोगों को दूर करते रहे लेकिन प्रियंका ने सबसे हाथ मिलाया और मुस्कुराते हुए अभिवादन कर वापस अपनी कार में सवार होकर सोनभद्र के लिए रवाना हो गईं। यह वही जगह है जहां पिछली बार सोनभद्र जाते समय प्रियंका गांधी को जिला प्रशासन ने रोक लिया था और चुनार गेस्ट हाउस के गए थे। मंगलवार को माहौल अलग रहा, पुलिस चैकन्नी रही और प्रियंका वाड्रा को सकुशल सीमा पार कराया गया।
सोनभद्र के नरसंहार पीडि़त उभ्भा गांव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज पीडि़त परिवार के लोगों से मिलेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा उभ्भा गांव में नरसंहार के पीड़ितों से मिलने के लिए वाराणसी एयरपोर्ट पहुंची। प्रियंका गांधी वाराणसी से सोनभद्र रवाना, उभ्भा गांव के पीडि़तों से मिलेंगी।

बाबतपुर एयरपोर्ट पर मीडिया ने कई बार बात करने का प्रयास किया, लेकिन प्रियंका गांधी मीडिया से बचती रहीं। एयरपोर्ट पहुंचने के बाद एयरपोर्ट के वीआईपी गेट के बाहर निकलने के बाद कतारबद्ध खड़े कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात की किया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी के स्थानीय नेताओं को लेकर शिकायत भी किया। उसके बाद प्रियंका गांधी 10रू00 बजे सड़क मार्ग से सोनभद्र के लिए प्रस्थान कर गयीं।

About Samar Saleel

Check Also

500 से ज्यादा प्रमुख वकीलों का CJI चंद्रचूड़ को पत्र, न्यायपालिका पर ‘खास समूह’ के ‘हमलों’ पर जताई चिंता

देश के जाने-माने 500 से ज्यादा वकीलों ने चीफ जस्टिस (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को चिट्ठी ...