Breaking News

प्रोफेशनल पानी पुरी वाले की तरह आरपी सिंह व पीयूष चावला को पानी पुरी सर्व करते नजर आए धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन इन दिनों सुर्खियों में हैं। इस बार उनकी चर्चा की वजह उनके संन्यास या क्रिकेट में वापसी को लेकर नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उनकी फोटोज़ व वी़डियो हैं जिनमें वे मालदीव में छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। अब उनका ताज वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमें वे अपने दोस्तों को खुद पानी पुरी खिला रहे हैं।

इस वीडियो में धोनी मालदीव अपने क्रिकेट के साथी आरपी सिंह व पीयूष चावला को पानी पुरी सर्व करते दिख रहे हैं। ट्विटर पर शेयर किए गए इस वीडियो में धोनी एक पानी पुरी के काउंटर पर स्टाफ के कर्मचारी के साथ खड़े हैं।

धोनी के सामने एक प्रोफेशनल पानी पुरी वाले की तरह आरपी सिंह व पीयूष चावला को पानी पुरी सर्व कर रहे हैं। वीडियो में धोनी आरपी सिंह के लिए पानी पूरी तैयार कर उनकी प्लेट में रखते दिख रहे हैं। इसके बाद आरपी सिंह उस पानी पुरी को खाने के बाद धोनी का अभिवादन भी करते दिख रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों ने धोनी मालदीव में छुट्टिृयां एंजॉय कर रहे हैं। इससे पहले धोनी का वॉलीवॉल वाला वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रहा। वहीं उससे पहले धोनी मालदीव में एक मोटर बोट चलाते दिखाई दिए थे।

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन एमएस धोनी क्रिकेट से दूर रहकर छुट्टियां एंजॉय कर रहे हैं। धोनी के साथ आरपी सिंह भी मालदीव के लिए निकले थे।

गौरतलब है कि धोनी एक दिलदार कैप्टन रहे हैं। उनकी कप्तानी में जब भी टीम इंडिया रांची में खेलने जाती थी, तब धोनी अपने घर पर भी टीम इंडिया को पार्टी दिया करते थे। एमएस की पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया पर धोनी की फोटोज़ शेयर करने में पीछे नहीं रहती हैं। हाल ही में जब धोनी अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश के कान्हा नेशनल पार्क गए थे, वहां की कई फोटोज़ साक्षी ने शेयर की थीं।

About News Room lko

Check Also

भारत के शीर्ष गेमर्स से मिले प्रधानमंत्री मोदी, इन खेलों में खुद भी आजमाया हाथ

भारत के शीर्ष गेमर्स से प्रधानमंत्री मोदी ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने खुद भी ...