Breaking News

मौसम विभाग ने की भविष्‍यवाणी, यूपी में आज से दिन में और बढ़ेगी गर्मी

 अभी और गर्मी बरदाश्त करने के लिए तैयार रहिए। मंगलवार से दिन का तापमान 41-42 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। रात में अधिक गर्मी तो नहीं होगी पर तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

गर्मी से अब राहत प्री-मानसून एक्टीविटी से मिलेगी। इसके लिए करीब 20 दिन तक इंतजार करना पड़ेगा। पिछले सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ के कारण गर्मी से राहत मिली थी।

उमस भरी गर्मी ने दिन भर परेशान किया। आगे लू चलने और पारा 40 डिग्री के पार जाने के संकेत मिलने लगे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 06 और 07 जून को हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा। नमी का प्रतिशत अधिकतम 51 और न्यूनतम 34 फीसदी रहा। इससे उमस भी बढ़ गई है। वहीं, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय (सीएसए) के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि फिलहाल राहत की उम्मीद कम है। तापमान में वृद्धि संभव है। तेज हवाएं चलेंगी।

इसका असर खत्म होने से और फिलहाल दूर-दूर तक कोई सिस्टम न नजर आने से गर्मी में बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को दिन का तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात का तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की गति बेहद कम होने से गर्मी ज्यादा सता रहा है।

 

About News Room lko

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...