Breaking News

जश्न में डूबे जिम्मेदार, कैदी हुए फरार

मथुरा। यूपी के मथुरा मे कल देर रात जिला जेल से दीवार फांदकर तीन कैदी फरार हो गये। घटना की जानकारी होते ही पूरे जेल प्रशासन में हड़कंप ​मच गया। रविवार देर रात जैसे ही घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को लगी उनके होश उड़ गये।

जिम्मेदारों की लापरवाही या सुरक्षा में चूक

सूत्रों के अनुसार ये कैदी जेल के बीच बनी टिन की छत वाली बैरक में थे। ​जेल के अधिकतर जिम्मेदार नये साल की मस्ती में डूबे होने के चलते यह बड़ी घटना घटित हुई। जानकारी के अनुसार रविवार की रात में कैदियों ने पहले टिन तोड़ी फिर दीवार फांदकर कैदी भाग खड़े हुए।

जिसमें से एक कैदी जिसने भागना उचित नहीं समझा। उसे पुलिस ने पकड़कर दूसरे बैरक में शिफ्ट कर दिया गया। जेल की यह घटना सुरक्षा में भारी चूक मानी जा रही है। इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी खड़े हो रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...