Breaking News

ईसाई मिशनरी के एक कॉलेज में भारत माता की आरती कराना चहाता है हिंदू संगठन

मध्यप्रदेश के विदिशा में हिंदू संगठन, ईसाई मिशनरी के एक कॉलेज में भारत माता की पूजा करना चाहते हैं। कॉलेज प्रबंधन इसके लिए तैयार नहीं है जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है।

ईसाई मिशनरी के सेंट मेरीज कॉलेज का मामला

विदिशा के सेंट मेरीज पीजी कॉलेज को एक ईसाई मिशनरी संचालित करती है। इस कॉलेज में पिछले दिनों अखिल भारतीय विद्याथी परिषद् (एबीवीपी) और भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पहुंच गए और भारत माता की पूजा करने की मांग करने लगे।

  • इन संगठनों ने धमकी दी है कि वे आज कॉलेज में भारत माता की आरती करेंगे।
  • भारतीय जनता युवा मोर्चा के विदिशा के अध्यक्ष दीपक तिवारी ने बताया,हम शहर के हर स्थान पर भारत माता की आरती कर रहे हैं।
  • हम इस कॉलेज में भी यही करना चाहते थे लेकिन प्रबंधन ने हमें इसकी इजाजत नही दी, यह गलत है।
  • कॉलेज प्रबंधन कह रहा है कि ऊपर से आदेश आए तब ही इसकी इजाजत दी जा सकती है।
  • कॉलेज ने इसकी शिकायत प्रशासन से की है। साथ ही सुरक्षा की मांग भी की है।
  • यहां के फादर बीजू टोटनकारा के मुताबिक, यह अल्पसंख्यकों की संस्था है।
  • जिस तरह से यहां पर भारत माता की आरती करने की कोशिश की जा रही है, वो गलत है।
  • शिक्षा संस्थान में पढ़ाई करनी चाहिए न कि इस तरह का विवाद।
  • फादर बीजू बताते हैं कि प्रशासन ने उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
  • विदिशा के पुलिस अधीक्षक विनीत कपूर ने बताया, हम किसी भी तरह से इसकी इजाजत नहीं देंगे।
  • कानूनी तौर पर भी कोई संगठन इस तरह की मनमानी नहीं कर सकता है।
  • प्रशासन संस्था को पूरी सुरक्षा उपलब्ध करा रहा है।
  • जो भी कानूनी तौर पर मुमकिन होगा वो किया जाएगा।
  • मध्य प्रदेश में ईसाइयों के साथ तनाव की यह पहली घटना नहीं है।
  • पिछले साल दिसंबर में सतना पुलिस ने एक ईसाई को धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किया था।

About Samar Saleel

Check Also

‘कोई ऐसा कुछ न करे, जिसका फायदा BJP को हो’, सांगली सीट पर दावा ठोक राउत का कांग्रेस पर निशाना

महाराष्ट्र की सांगली लोकसभा सीट को लेकर महा विकास अघाड़ी गठबंधन (एमवीए) में खींचतान बनी ...