Breaking News

पकड़वा शादी का शिकार बना इंजीन‍ियर, 1 महीने बाद किया खुलासा

बिहार। बिहार में पकड़वा शादी फि‍लहाल का चलन लगभग खत्‍म माना जाता है लेकिन हाल ही में एक इंजीन‍ियर के साथ जो हुआ इससे कई तरह से सवाल उठ रहे हैं। इस शादी में वर का अपहरण कर शादी करा दी जाती थी। यहां एक इंजीन‍ियर की बंदूक की नोक पर शादी करा दी गई थी। शादी के एक माह बाद की जो कहानी सामने आई है वह और ज्‍यादा हैरान करने वाली है…

पकड़वा शादी के पीड़ित का हाल

पकड़वा शादी का शिकार हुआ जूनियर इंजीनियर विनोद 3 दिसंबर को अपने दोस्त की शादी में शाम‍िल होने के लिए मोकामा गया था। विनोद दोस्‍‍त की शादी में जमकर मस्‍ती कर रहा था। उस समय उसे नहीं पता था कि दोस्‍त की शादी में कुछ लोग उसकी पैरवी कर रहे हैं।

  • यहां वह एक बड़ी मुसीबत में फंस जाएगा।
  • विनोद की मोकामा में कुछ लोगों से मुलाकात हुई।
  • बातचीत में विनोद ने उन लोगों से अपने ट्रांसफर का जिक्र किया।
    मनचाहा ट्रांसफर:-
  • ऐसे में पैरवी में लगे शख्‍स में विनोद से वहीं के एक बड़े नेता से मिलकर अपना मनचाहा ट्रांसफर कराने को कहा।
  • इस पर विनोद उन नेता से विनोद के ल‍िए उस शख्‍स के साथ गया।
  • जैसे ही विनोद उस घर में गया वहां पर कुछ लोगों ने उसे घेर लिया।
  • पिस्टल और बंदूक से लैस लोगों ने उससे शादी करने को कहा।
  • विनोद के न करने पर उन लोगों ने उसे रस्‍सी से बांध दियाा।
  • इसके बाद उसे दूल्‍हा बनाने की तैयार की गई।
  • उसके पैर में नेल पॉल‍िश आदि लगाई गई थी।

    लगातार रोता रहा

  • लड़की के घरवाले और आरोपी सुरेंद्र यादव ने उसके सिर पर सेहरा बांध दिया और उसकी शादी कराने लगे।
  • विनोद लगातार रोता जा रहा था कि प्‍लीज उसे छोड़ दो।
  • शादी की बजाय उसे मार दो लेकिन इस बंधन में न बांधो।
  • ऐसे में लड़की के घरवालों ने उसे धमकाया कि अब तक सैकड़ों की लोगों की ऐसे शादी हुई है।
  • कोई वह अनोखा शख्‍स नहीं है। एक न एक दिन शादी तो करनी नही ही है।
  • कुछ लोगों ने इस शादी का विडीयो भी बनाया था।
    मामले की जांच शुरूः-
  • शादी की बात काफी पहले हो चुकी थी लेकिन लड़के वाले दहेज की मांग की वजह से शादी में आनाकानी कर रहे थे।
  • लड़के वाले दानापुर में जमीन और 20 लाख से अध‍िक कैश मांग रहे थे।
  • दोनों पर‍िवारों में व‍िवाद ज्‍यादा बढ़ गया है।
  • यह मामला पुलि‍स तक पहुंच चुका है।
  • ऐसे में इस मामले को बाढ़ एएसपी मनोज तिवारी ने अपने संज्ञान में लि‍या है।
  • उन्‍होंने दोनों पक्षों की बातें सुनकर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

About Samar Saleel

Check Also

एनएसडीसी और इस्कॉन ने पूरे भारत में आदिवासी एवं हाशिए पर पड़े युवाओं को कौशल प्रदान करने के लिए साझेदारी की

• प्रशिक्षित व्यक्तियों को 2025 में प्रयागराज में आगामी महाकुंभ किचेन में नियोजित होने का ...