Breaking News

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर कसा तंज

लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने आज लखनऊ में प्रेस वार्ता करके भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि धान की कीमत किसानों को अब तक नहीं मिली है। आलू किसान बर्बाद हो गए। उनकी कर्जमाफी नहीं हुई है।

हजरत हाउस में भगवा रंग रंगने की कोशिश

अखिलेश यादव ने हजरत हाउस में भगवा रंग रंगने की योगी सरकार की कोशिश पर तंज कसते हुए कहा, अपनी कमी छिपाने के लिए हमें जातिवादी बताते हैं। रंग बदलने से विकास नहीं होगा। यह लोग भगवा क्रीम लगाने की कोशिश में हैं। उन्होंने इस दौरान कहा कि…

  • यूपी किसानों की बदहाल स्थिति के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है।
  • सबसे ज्यादा आत्महत्या किसानों ने की इस सरकार में की है।
  • इस सरकार ने 1.5 लाख नौकरी का वादा किया था ।
  • लेकिन अब तक युवाओं के रोजगार को लेकर कुछ नहीं हुआ।
  • बस हजारों का विज्ञापन निकाला लेकिन काम कुछ नहीं हुआ।
  • उल्टा समाजवादी पार्टी सरकार के काम को खुद का बता रहे हैं।
  • सपा सरकार के दौरान जिनका इलाज हुआ उनकी जांच कर रही है। ये सरकार काम की नहीं है।
  • कानून व्यवस्था के लिए सपा ने काम किया है। 100 नंबर शुरू किया है।
  • लेकिन सरकार ने इस प्रोजेक्ट को भी रोक दिया। बीजेपी खुद जातिवादी है।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...