Breaking News

समुद्री मार्ग से सऊदी सरकार ने दी हज यात्रा को मंजूरी

नई दिल्ली। सऊदी सरकार ने मुंबई से जेद्दा के लिए जाने वाले समुद्री मार्ग से हजयात्रियों को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कही।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सम्बंधित अधिकारियों ने इसके लिए आवश्यक औपचारिकताओं एवं तकनीकी पहलुओं पर काम शुरू कर दिया है।

समु्द्री मार्ग से शुरू होने वाली हजयात्रा को दिखाई हरी झंडी

आधिकारिक बयान के मुताबिक रविवार को सऊदी अरब के मक्का में नकवी ने सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्री डॉ. मुहम्मद सालेह बिन ताहिर बिनतेन के साथ हज-2018 के संबंध में द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

नकवी ने कहा, हज यात्रियों का मुंबई से समुद्री मार्ग के जरिए जेद्दा जाने का सिलसिला 1995 में रुक गया था। जिसे अरब सरकार ने भारत से पानी के जहाज से हज यात्रा दोबारा शुरू करने के सिलसिले को हरी झंडी दिखाई है।

उन्होंने कहा कि नयी तकनीक एवं सुविधाओं से युक्त पानी के ये जहाज एक समय में चार से पांच हजार लोगों को ले जाने में सक्षम हैं। मुंबई और जेद्दा के बीच की दूरी 2,300 समुद्री मील है। एक तरफ की दूरी सिर्फ तीन-चार दिन में पूरी की जा सकती है।

महिलाएं बिना मेहरम के जाएंगी हज

नकवी ने कहा, भारत में पहली बार मुस्लिम महिलाएं बिना मेहरम के हज पर जाएंगी। बिना मेहरम के हज पर जाने वाली महिलाओं के लिए सऊदी अरब में ठहरने के लिए अलग बिल्डिंगों एवं यातायात की व्यवस्था की गई हैं। नई हज नीति के अंतर्गत 45 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं चार या अधिक के समूह में बिना मेहरम के हज पर जा सकती हैं। केंद्रीय मंत्री नकवी ने बताया कि इसके लिए अभी 1300 से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है।

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन सीमा विवाद पर बीजिंग में हुई बैठक, राजनयिक-सैन्य चैनलों के माध्यम से शांति बनाने पर जताई सहमति

भारत-चीन सीमा विवाद के बीच दोनों देशों ने इस मामले को सुलझाने के लिए बीजिंग ...