Breaking News

भीषण ठंड में अलाव से दिलाई गई राहत

गोरखपुर। भीषण ठंड में निजात दिलाने के लिए चौरीचौरा के नगर पंचायत मुंडेरा बाजार के सभी वार्डों में रविवार को लकड़ी जलवाने का काम किया गया। जिसमें समाज सेवी अविजित जायसवाल उर्फ लवी ने नगर के सभी सभासदों के साथ भीषण ठंड में लकड़ी जलवाई। उन्होंने बताया कि पूरे ग्यारह वार्ड में जगह-जगह लकड़ी जलवाई गई है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजसेवा करने का कार्य उनको विरासत में मिला है, जिसे वह आगे भी करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजन जायसवाल, सुनील यादव, संजय जायसवाल, सभासद मोहित जायसवाल, अखिलेश, विनय जायसवाल, विनोद जायसवाल राजू जायसवाल रामबचन प्रजापति, सोनू वर्मा उर्फ़ धोनी, वसीम अहमद, विक्की जायसवाल, सरफराज अहमद के साथ अन्य लोग शामिल रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...