Breaking News

बाहुबली मुख्तार अंसरी को हार्ट अटैक,पत्नी को लगा सदमा

लखनऊ। यूपी के बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी  को हार्ट अटैक पड़ा है।  जिसको देखकर उनकी पत्नी आफशा को भी सदमा लगा है। मुख्तार को ईलाज के लिए लखनऊ लाया जा रहा है।

जिला कारागार में तबीयत बिगड़ गई

बांदा जिला कारागार में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह उनसे मिलने आई पत्नी की भी तबीयत खराब हो गई है। दोनों को एक ही डॉक्टर के अंडर में रखा गया है।

  • मुख्तार के साथ ही उनकी पत्नी को बीपी की समस्या है।
  • डॉक्टर का कहना है कि मुख्तार को पहले से ब्लड शुगर के साथ ही हार्ट में दिक्कत थी।
  • अब इन दोनों को लखनऊ रेफर किया जा रहा है।
  • एडीजी ला एंड आर्डर ने कहा कि विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी हमारी है।
  • हम उनको हर स्तर की सुरक्षा मुहैया कराएंगे।
  • बांदा जिला जेल में बंद मुख्तार अंसारी की तबियत अचानक बिगड़ गई।
  • जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • मुख्तार की पत्नी को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
  • मुख्तार अंसारी ने कल रात का खाना खाने के बाद ही तबीयत खराब होने की बात कही थी।
  • जेल में ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी।
  • इससे पहले लखनऊ जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को बांदा जेल भेजा गया था।
  • बांदा जिला जेल भेजे जाने के कारण भी मुख्तार चर्चा में रहे थे।
  • बाहुबली मुख्तार अंसारी बसपा के विधायक हैं।
  • मुख्तार अंसारी ने जेल में रहते हुए ही विधानसभा चुनाव लड़ा था।
  • मुख्तार अंसारी मौजूदा समय में मऊ सदर सीट से विधायक भी हैं।
  • लखनऊ जेल से माफिया मुख्तार अंसारी को जब बांदा जेल शिफ्ट किया गया था।
  • साजिश की ओर किया था इशारा किया  

  • मुख्तार अंसारी ने कहा था कि केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा उन्हें जान से मारने की साजिश कर रहे हैं।
  • मुख्तार अंसारी ने ललितपुर जाने को अपनी जान के लिए खतरा बताया था।
  • अंसारी चाहते थे कि उन्हें आगरा जेल भेज दिया जाए ।
  • लेकिन आखिर में उन्हें बांदा भेजा गया था।
  • तमाम उठापटक के बाद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी को बांदा जेल शिफ्ट किया गया था।
  • इसके बाद बांदा के डीएम ने उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी।
  • पत्र लिखकर कहा था कि मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त नहीं है ।
  • फिर भी अंसारी को बांदा शिफ्ट किया था।
  • विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चलते बांदा से मुख्तार अंसारी को उन्नाव जिला जेल में रखा गया था।
  • सत्र खत्म होने के बाद उन्हें फिर बांदा जेल भेज दिया गया था।

 

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...