Breaking News

आर्मी डे: इंडियन आर्मी की 13 रेजीमेंट्स का मुकाबला नही कर सकता पाकिस्तान

इंड‍ि‍यन आर्मी दुन‍िया की टॉप 5 ताकत सेनाओं में शाम‍िल है। ऐसे में एक बात जानना जरूरी है क‍ि आर्मी ने अपने सैनिकों एवं अधिकारियों को विभिन्न रेजीमेंट्स में बांटा है।

13 रेजीमेंट्स हैं इंड‍ियन आर्मी में

इंड‍ियन आर्मी को सशक्‍त बनाने में इन 13 रेजीमेंट्स की खास भूमि‍का है। ये रेजीमेंट्स बहुत ही ताकतवर हैं ले‍क‍िन शायद पाकि‍स्‍तान को इसका अंदाजा नहीं है और समय-समय वह भारत को धमकाता रहता है।

पैराशूट रेजीमेंट

  • इंडि‍यन आर्मी ने पैराशूट रेजीमेंट की स्थापना आजादी से पहले 29 अक्टूबर 1941 में की थी।
  • ये रेजीमेंट देश के सभी सैन्य बलों को हवाई मदद पहुंचाती है।

असम रेजीमेंट

  • असम रेजीमेंट की स्‍थापना आजादी से पहले 1941 को हुई थी।
  • ये रेजीमेंट भी बहुत ताकतवर है। बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भी इसने खास भूम‍िका न‍िभाई थी।

बिहार रेजीमेंट

  • बिहार रेजीमेंट की स्थापना भी आजादी से पहले 1941 में ही हुई थी।
  • इस रेजीमेंट ने बर्मा युद्ध और द्वितीय विश्वयुद्ध और भारत-पाक के युद्धों में हिस्सा लिया है।

महार रेजीमेंट

  • महार रेजीमेंट की स्थापना भी सन 1941 में हुई थी। महार रेजीमेंट में देश के सभी कोने से युवकों को शामि‍ल होने का मौका मिलत है।

नागा रेजीमेंट

  • नागा रेजीमेंट की स्थापना भी 1970 में हुई थी। नागा रेजीमेंट भारतीय सेना में एक पैदल सेना के रूप में खास भूम‍िका निभाती है।

पंजाब रेजीमेंट

  • पंजाब रेजीमेंट सबसे पुराने रेजीमेंट में एक है। भारत-पाक बंटवारे के समय इस रेजीमेंट का भी बंटवारा हुआ।
  • एक हिस्‍सा पाक के पास और दूसरा भारत के पास है।

डोगरा रेजीमेंट
डोगरा रेजीमेंट की स्‍थापना 1877 में हुई थी। डोगरा रेजीमेंट को देश की सबसे खतरनाक रेजीमेंट में गिना जाता है। दुश्‍मनों में इसका खौफ रहता है।

सिख रेजीमेंट

  • सिख रेजीमेंट की स्थापना 1846 में हुई थी। सिख रेजीमेंट में 19 बटालियन हैं।
  • इसने अंग्रेजों के साथ और पाकिस्‍तान के साथ युद्ध में फतेह हासिल की है।

कुमायूं रेजीमेंट

इंड‍ि‍यन आर्मी

  • कुमायूं रेजीमेंट भी इंड‍ियन आर्मी का एक हिस्‍सा है।
  • इसकी स्‍थापना 1813 में हुई थी। कुमायूं रेजीमेंट ने अब तक तमाम युद्धों में अपना जौहर दिखाया है।

मद्रास रेजीमेंट

  • मद्रास रेजीमेंट भी भारत सेना की काफी पुरानी रेजीमेंट है।
  • 23 बटालियन वाली इस रेजीमेंट की स्‍थापना 1750 के दशक में अंग्रेजों द्वारा की गई थी।

जाट रेजीमेंट

  • जाट रेजीमेंट की स्‍थापना भी अंग्रेजों के शासन काल में हुई थी।
  • 1795 में जाट रेजीमेंट की स्थापना की गई थी। ये रेजीमेंट भी अपनी बहादुरी के ल‍िए फेमस है।

मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री रेजीमेंट

  • 1965 के भारत-पाक युद्ध के बाद भारतीय सेना ने 1979 में मैकेनाइज्ड इंफ्रेंट्री रेजीमेंट की स्थापना की थी।
  • इस रेजीमेंट कई बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया है।

राजपूत रेजीमेंट

  • अंग्रेजों ने 1778 में राजपूत रेजीमेंट की स्‍थापना की थी। राजपूत रेजीमेंट भारत-पाक और भारत-चीन युद्ध में अदम्य साहस दिखा चुकी है।

About Samar Saleel

Check Also

उच्चशिक्षा हेतु सीएमएस छात्रा यूनिवर्सिटी कालेज लंदन में चयनित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के इण्टरनेशनल कैम्ब्रिज सेक्शन की छात्रा नव्या ...