Breaking News

फौजी ने परिजनों को बंधक बनाकर की फायरिंग

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा के नगर कोतवाली क्षेत्र में एक अवकाश प्राप्त फौजी ने अपने घर में छह परिजनों को बंधक बना लिया। अब वह फायरिंग करके क्षेत्र में दहशत का माहाैल बना रहा है। पुलिस के अनुसार आगरा-बरेली हाइवे पर यादव नगर गली में पुलिस ने गली को खाली करवा दिया है। गली के सभी घरों को बंद करवा दिया गया है। एएसपी, सीओ के अलावा अन्य फोर्स ने भी मौके पर पहुंचकर उसे काबू में करने के प्रयास कर रही है। उसकी दहशत से लोग अपने बच्चों को उस रास्ते से होकर स्कूल भेजने से भी डर रहे हैं।

फौजी पिछले चार वर्ष पहले सेना से रिटायर हुआ

इससे पहले जनपद मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव देवपुरा निवासी अवधेश (55 साल) करीब चार वर्ष पूर्व सेना से रिटायर्ड हुआ था। बच्चों की पढ़ाई के लिए कोतवाली नगर के मोहल्ला यादवनगर निवासी सुरेश के मकान में किराए पर रहता है। वह दिल्ली में किसी निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड है। उसकी पत्नी मीनू (50), बेटा अंकुल (15) और पिता घर में मौजूद हैं। बेटी प्रिया (18) साथ नहीं है। कुछ रिश्तेदार उसे समझाने दिल्ली चले गए। अवधेश मानसिक रूप से कमजोर बताया जाता है। दिल्ली पहुंचने के बाद जब परिजनों ने घर चलने के लिए कहा तो उसने जान से मारने की धमकी दे दी। डर से ये लोग एटा वापस आ गए।

काफी मशक्कत के बाद निकाला जा सका घर से

रविवार की सुबह लगभग पांच बजे ये लोग घर पहुंचे तभी सूचना मिली कि अवधेश रोडवेज बस से एटा पहुंच गया। घर आते ही उसने पत्नी और बच्चों की पिटाई करना शुरू कर दिया। बच्चे दहशत में आ गए। दोपहर करीब एक बजे उसने पत्नी, बेटे और पिता व मकान मालिक और उसकी बेटी को लाइसेंसी रायफल के बल पर बंधक बना लिया। रायफल से हवाई फायर शुरू कर दिए। इससे मोहल्ले के लोग दहशत मेंं आ गए।

मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ सिटी, सीओ सदर के साथ कोतवाली नगर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जो भी उसे मनाने का प्रयास करने के लिए जाता है वह फायरिंग शुरू कर देता है, जिससे लोग वापस आ जाते हैं।  रात 1 बजे तक करीब 12 राउंड गोलियां चला चुका था। अनहोनी की आशंका को देखते हुए पुलिस दिन में घर में नहीं घुसी। लेकिन आखिरकर पुलिस ने उसे पकड़कर घर से निकालकर हिरासत में ले लिया।

About Samar Saleel

Check Also

भगवान गणेश के विधिवत पूजन अर्चन के साथ हुआ 173 पूर्वी विधानसभा चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

लखनऊ। भगवान गणेश की विधिवत पूजा अर्चना के साथ लखनऊ पूर्वी विधानसभा चुनाव कार्यालय का ...