Breaking News

युवा कवि चौधरी होंगे नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित

मरू नगरी बीकानेर में यूथ वर्ल्ड द्वारा फरवरी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तर के सम्मान समारोह नेशनल डायमंड एचीवर अवॉर्ड 2018 के लिए बाड़मेर ज़िले के युवा कवि जालाराम चौधरी का चयन आयोजन कमेटी द्वारा किया गया है। कोर्डिनेटर भैरु सिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते बताया की इस अवॉर्ड समारोह में पूरे देश से कला, साहित्य, शिक्षा, समाज सेवा क्षेत्र में अग्रणी रूप से कार्य करने वाली 51 विशिष्ठ प्रतिभाओं को नेशनल डायमण्ड एचीवर अवॉर्ड 2018 से नवाजा जायेगा। जिसमें प्रदेश के सीमांत ज़िले बाड़मेर से युवा कवि और साहित्यकार जालाराम चौधरी के नाम का चयन किया गया है।

राष्ट्रीय पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं कई लेख

प्रतिभाओं को मरू नगरी बीकानेर में भव्य समारोह में नेशनल डायमंड एचीवर अवॉर्ड 2018 प्रदान किया जायेगा । युवा कवि जालाराम चौधरी जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय,जोधपुर में एम.ए प्रीवियस हिंदी साहित्य में अध्ययनरत हैं। बाल्यकाल से ही लेखन में रूचि रही। 19 वर्ष की आयु में उनकी कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। समारोह में केंद्रीय बाल श्रम बोर्ड भारत सरकार के पूर्व उपाध्यक्ष एवं फ़िल्म जगत की शख्सियत शिशुपाल सिंह निम्बाड़ा, दिल्ली सिविल डिफेंस के सीनियर चीफ राष्ट्रपति अवार्डी राजेंद्र कपूर, हरियाणा के मुख्यमंत्री की बहन राष्ट्रीय समाज सेवी वीना अरोड़ा, कैवल्य सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष निशा राठौड़, प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एडवोकेट ललिता संजीव महरवाल सहित कई विशिष्ट हस्तियां शिरकत करेगी और प्रतिभाओं को नेशनल डायमंड एचीवर अवॉर्ड से नवाज़ेगी।

About Samar Saleel

Check Also

महाराष्ट्र में चल रहे मोदी तूफान के सामने तिनके की तरह उड़ जाएगा उद्धव सेना, कांग्रेस और एनसीपी शरद पवार गठबंधन- डॉ दिनेश शर्मा

मुंबई। उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने कहा महाराष्ट्र में भाजपा ...