Breaking News

राम को धर्म से जोड़ना गलत : Vice President

लखनऊ। उपराष्ट्रपति (Vice President) वेंकैया नायडू ने राम नाम को धर्म से ना जोड़ने का आह्वान करते हुए आज कहा कि भय, भ्रष्टाचार और भेदभाव से मुक्त शासन ही रामराज्य है और उसके निर्माण के लिये सभी को जाति और मजहब की राजनीति से ऊपर उठकर एकजुट होना पड़ेगा। यह बात उपराष्ट्रपति ने उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के उद्घाटन अवसर पर कही।

जाति मजहब के आधार पर हमला सही नहीं

उन्होंने कहा पूरी दुनिया अब भारत की तरफ देख रही है।

  • इतना पुराना देश होने के बावजूद भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया,क्योंकि हम ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ में विश्वास रखते हैं।
  • भारत में रहने वाले सभी लोग भाई हैं,चाहे उनका धर्म और पूजा पद्धति कुछ भी हो।
  • जाति मजहब के आधार पर किसी पर हमला करना सही नहीं है।

महात्मा गांधी ने की थी रामराज्य की परिकल्पना

उन्होंने कहा कि हर एक विषय को मजहब की दृष्टि से नहीं देखना चाहिये।

  • भगवान राम का नाम भी धर्म से नहीं जोड़ना चाहिये।
  • मेरा कहना है कि सभी लोगों को राम को एक आदर्श व्यक्ति के रूप में देखना चाहिये।

नायडू उवाच

  • महात्मा गांधी ने रामराज्य की परिकल्पना की थी।
  • जहां ना भय, ना भ्रष्टाचार और ना ही भेदभाव हो, वहीं रामराज्य है।
  • देश को तेजी से आगे बढ़ाने के लिये हमारे पास स्थिर सरकार और अच्छा माहौल है,सबको मिलकर काम करना चाहिये।
  • उत्तर प्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि जब तक यह सूबा आगे नहीं बढ़ेगा, तब तक देश भी प्रगति नहीं करेगा।
  • देश के सामने जो चुनौतियां हैं, उनमें से कई तो उत्तर प्रदेश से जुड़ी हैं।
  • जब बिहार जैसे बीमारू राज्य आगे बढ़ रहे हैं तो वैसे ही हम चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश भी आगे बढ़े।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...