Breaking News

स्मार्ट शहर के बाद स्मार्ट गांव की बारी : CM Yogi Adityanath

गोरखपुर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1993 में 73 वें संवैधानिक संसोधन कर पंचायतों को संवैधानिक दर्जा है। उसके अनुरूप यदि ग्राम पंचायत एवं ग्राम सचिवालय सशक्त होकर कर कार्य करे तभी बापू के सपने का भारत बन सकता है। मुख्यमंत्री Yogi Adityanath आज गोरखपुर क्लब में पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के तत्वावधान में आयोजित ग्राम प्रधानों के एक दिवसीय सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।

मानसिक रूप से तैयार

उन्होने कहा कि इसके लिए हमे स्वयं अपने स्तर पर तैयार होना होगा और मानसिक रूप से तैयार होकर आचरण करेगे तो कोई समस्या नही आयेगी।

  • उन्होने कहा कि 15 विभाग ग्राम पंचायतों को हस्तान्तरित किये गये हैं।
  • सभी विभागों के समन्वय से मिलकर ही पंचायतों को कार्य करना होगा।
  • जिस तरह से गांव में कभी यज्ञ या धार्मिक अनुष्ठान होता है तो उसमें हर जनमानस का सहयोग मिलता है।

घूमने वाले पशुओं के लिए गौशाला

उन्होने कहा क्या हम यह संकल्प नही ले सकते कि जनमानस के सहयोग से हम आपने गांव को स्वच्छ बनायेंगें और शौच के लिए बाहर जाने वालों को जागरूक करेंगे।

  • शौच के लिए बाहर जाने वालों को शौचालयों में जाने के लिए प्रेरित करेगे।
  • उन्होने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान से स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत एवं समर्थ भारत बन सकेगा।
  • इसके लिए आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।
  • आप सभी मिलकर अपने गांव को स्वच्छ निर्मल बना सकते है इससे बाहर के लोगों में आपकी नयी छवि बनेगी।
  • हम चाहें तो सड़क नाली,लाइट,शौचालय की तरह ही पशुओं के लिए पिंजरापोल या गौशाला बनवा सकते है।

8 लाख 85 हजार लोगों को आवास

उन्होंने कहा कि *पहले इण्डिया मार्का के रिबोर का अधिकार जल निगम या नगर निगम के पास था परन्तु अब इसे पंचायती राज विभाग को दे दिया गया है।आगामी दिनों में स्वच्छता का सघन अभियान चलेगा, उसके बाद टीकाकरण का अभियान चलेगा साथ ही स्वच्छ पेय जल एवं शौचालयों को भी इस अभियान से जोड़ा जायेगा।

  • उन्होंने कहा कि प्रदेश एईएस जेई से निपटने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य योजना बना रही है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी की तर्ज पर स्मार्ट गांव योजना काभी प्रयास किया जा रहा है।
  • इसके तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत को आप्टिकल फाइबर से जोड़ा जायेगा जिससे देश विदेश की जानकारी एवं गांवों की जानकारी हमे त्वरित गति से मिल सकेगी।
  • उन्होंने कहा कि 8 लाख 85 हजार लोगों को आवास उपलब्ध कराया गया है।
  • 25 लाख ऐसे लोगों को विद्युत कनेक्शन दिये गये है जिनके घरों में कभी लाइट नही जली थी।

गांव के विकास पर ही देश का विकास : भूपेन्द्र सिंह चौधरी

  • सम्मेलन में जिला पंचायत सदस्य जितेन्द्र सिंह द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को स्मृति चिन्ह अंग वस्त्र भेंट किया गया।
  • पंचायती राज मंत्री भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वपन था कि देश का विकास हो।
  • गांव के विकास के लिए जरूरी है कि गांव की सत्ता ग्राम प्रधानों के पास हो।
  • हमारे देश की 80 प्रतिशत जनता गांवों में निवास करती है इसलिए गांव के विकास पर ही देश का विकास केन्द्रित है।
  • हम सभी मिलकर महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के स्वपन को साकार कर सकते हैं।

ग्राम प्रधान गांव का प्रथम नागरिक : डा0 महेन्द्र सिंह

ग्राम्य राज्य मंत्री डा0 महेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रधान गांव की धड़कन है,वही गांव का प्रथम नागरिक है।

  • गांवों के समग्र विकास की मुख्य कड़ी ग्राम प्रधानों से ही जुड़ती है।
  • सीएम योगी आदित्यनाथ ने गांव के विकास को महत्वपूर्ण मानते हुए आज पंचायती राज विभाग अधिकारियों के साथ यहां मार्गदर्शन के लिए उपस्थित है।
  • इससे ग्राम प्रधानों का मनोबल ही बल्कि उन्हे अपने ग्राम विकास में आने वाली कठिनाइयों का भी समाधान होगा।

सम्मेलन में कार्यक्रम संयोजक कृष्ण चंद, जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविन्द्र राय, विधायक शीतल पाण्डेय, विपिन सिंह, महापौर सीताराम जायसवाल,जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सिंह, कामेश्वर सिंह, उपेन्द्र शुक्ल समेत तमाम गणमान्य उपस्थित रहें।

इसे भी पढ़े  – Bird Century : आसनी से देख सकते हैं विदेशी पंक्षी

Ranjit jaiswal

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...