Breaking News

रालोद ने निकाली किसान पुत्र मोटरसाइकिल रैली

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय 9 बी0 त्रिलोकनाथ रोड से किसान पुत्र मोटरसाइकिल रैली युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा के नेतृत्व में निकाली गयी तथा संचालन युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल ने किया साथ में छात्रसभा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, युवा राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव राजा ऐश्वर्य राज सिंह एवं अशरफ अली खान, राष्ट्रीय सचिव विनीत गौतम, युवा रालोद राजस्थान प्रदेश के अध्यक्ष मनुदेव सिंनसिनी और छात्र सभा रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव बालियान मौजूद रहे। जिसका आयोजन किसान ट्रस्ट द्वारा किया गया।

रालोद ने निकाली किसान पुत्र मोटरसाइकिल रैली

अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने हरी झण्डी दिखाकर

रैली को प्रदेश कार्यालय से राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 मसूद अहमद ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राष्ट्रीय सचिव सुधाकर पाण्डेय एवं ओंकार सिंह मौजूद रहे। साथ ही युवा रालोद के सुरजीत श्रीवास्तव, आश्विनी प्रताप सिंह, अभिषेक बाजपेई और राहुल चैधरी भी मौजूद रहे।

हजारों की संख्या मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता

हजारों की संख्या मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता चौ0 चरण सिंह अमर रहे, राष्ट्रीय लोकदल जिन्दाबा, चौ0 अजित सिंह जिन्दाबाद, जयंत चैधरी जिन्दाबाद तथा किसान नौजवान जिन्दाबाद जैसे गगनभेदी नारे लगाते हुये राजधानी की सड़कों पर निकले। रैली प्रदेश मुख्यालय से निकलकर कैसरबाग चैराहा, कलेक्ट्रेट,परिवर्तन चैक, लखनऊ विश्वविद्यालय, आई0टी0 कालेज से निशातगंज होते हुये अशोक मार्ग से वापस जीपीओ होते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय पर समाप्त हुयी।

रैली में लखनऊ सहित सीतापुर, रायबरेली, फैजाबाद, बाराबंकी, हरदोई, उन्नाव, कानपुर आदि जनपदों हजारों किसान पुत्रों ने हिस्सा लिया और प्रदेश सरकार की किसान एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भारी आक्रोष दर्ज कराया।

सेल्फी विद गड्ढा अभियान की दूसरे चरण में

राष्ट्रीय लोकदल द्वारा अक्टूबर 2018 से चलाये गये सेल्फी विद गड्ढा अभियान की दूसरे चरण में प्रदेश सरकार की आंखे खोलने के लिए आज इस रैली का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार के गड्ढामुक्त सड़क बनाने की दावों की पोल खोली गयी और मोटरसाइकिल से चलने वाले छात्रों और नौजवानों को ऐसी बदहाल गड्ढायुक्त सड़कों पर चलने के लिए सुरक्षा के रूप राष्ट्रीय लोकदल किसान पुत्र द्वारा हेलमेट का वितरण भी किया गया।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...