Breaking News

भारतीय कृषक दल का रालोद में विलय

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश कार्यालय पर आज प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी की किसान और नौजवान विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर आज युवा भारतीय कृषक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजवर्धन सिंह परमार ने सम्पूर्ण युवा भारतीय कृषक दल का राष्ट्रीय लोकदल में विलय कर दिया है। सभी सदस्यों द्वारा पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली गयी है। पार्टी के बैनर तले शामिल होने वालों ने एक स्वर में चौ. चरण सिंह अमर रहे, चौ. अजित सिंह जिन्दाबाद, जयंत चौधरी जिन्दाबाद के नारे लगाये तथा राष्ट्रीय लोकदल की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

भारतीय कृषक दल की प्रदेश अध्यक्ष

शामिल होने वालों में मुख्य रूप से युवा भारतीय कृषक दल की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति, प्रदेश महासचिव अवनीश वर्मा, जिलाध्यक्ष लखनऊ आदित्य गौतम, मण्डल अध्यक्ष लखनऊ अनुराग सिंह, जिलाध्यक्ष हरदोई अखण्ड प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष बाराबंकी सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष उन्नाव सौरभ कुमार, जिलाध्यक्ष जौनपुर सीमा कुमारी, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद प्रमोद यादव सहित दर्जनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय लोकदल गांव गांव तक भाजपा की किसान विरोधी नीतियों का पर्दाफोश करते हुये उन्हें विश्वास दिलायेगा की किसान मसीहा चौ. चरण सिंह के सपनों का भारत बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा0 चौ. अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चैधरी अथक प्रयास कर रहे हैं और किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए सडक से संसद तक संघर्ष करने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे।

 

About Samar Saleel

Check Also

सीएम योगी का रोड शो शुरू, झलक पाने को बेताब दिखे लोग, कड़े सुरक्षा इंतजाम

 मेरठ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज मेरठ शहर में रोड शो आयोजित किया जा रहा ...