Breaking News

भाजपा की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

रायबरेली।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने आज अपनी कार्यकारिणी गठित कर दी।जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की क्षमता के बूते ही 2019 में रायबरेली में भाजपा अपना परचम लहरायेगी।जिलाध्यक्ष ने बताया कि आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ जिला मंत्री,एक कोषाध्यक्ष,एक मीडिया प्रभारी के अलावा 91 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

2019 में भाजपा अपना परचम लहरायेगी

जिलाध्यक्ष रामदेव पाल ने बताया कि अनुभव कक्कड़, अमरेश सिंह मौर्य, राजेंद्र चतुर्वेदी, शरद सिंह, मोहित अग्रवाल, अनिता श्रीवास्तव, जंगबहादुर सिंह,जनमेजय सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है।दिनेश त्रिपाठी,देवेंद्र सिंह, विशाल पांडे, बुद्धिलाल पासी को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है।इसी तरह मारुति मिश्रा,आरती गौतम,रिचा सोनी,सुरेंद्र नाथ मिश्रा,पवन यादव,विजय कुमार सिंह,रमाकांत लोधी,शालिनी कनौजिया को जिला मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया है।वहीं मुकेश गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष और संतोष गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...