Breaking News

अर्थव्यवस्था को चौपट करने के बाद भाजपा देश की धरोहर और संस्कृति को नष्ट करने में जुटी : ब्रज कुमारी सिंह

लखनऊ। योगी सरकार द्वारा काशी में मन्दिरों को तोड़े जाने के खिलाफ 12 जनवरी को आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने “भाजपा भगाओ,भगवान बचाओ” यात्रा अयोध्या से लेकर काशी तक निकाली गई।

प्रशासन ने धारा 144 के उल्लंघन की बात कहते हुए

प्रशासन ने धारा 144 के उल्लंघन की बात कहते हुए संजय सिंह सहित 250 कार्यकर्ताओं पर मुकद्दमा दर्ज कर दिया। इस पर अवध प्रांत अध्यक्ष ब्रज कुमारी सिंह ने कहा कि यात्रा निकालने के लिए प्रशासन के माध्यम से पहले ही औपचारिक कार्यवाही पूरी कर ली गई थी। जिसके बाबत प्रशासन को यात्रा की पूरी जानकारी थी। इसके बावजूद प्रशासन ने धारा 144 की बात कहते हुए नेताओं और तमाम कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकद्दमा दर्ज कर दिया। इससे साफ़ होता है कि प्रशासन योगी सरकार के दवाब में काम कर रहा है।

23 जनवरी को अयोध्या में धरना प्रदर्शन

अवध प्रान्त अध्यक्ष ने कहा कि हम लोग मुकद्दमों से डरने वाले नहीं है। जनता के अधिकारों के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। उन्होंने कहा कार्यकर्ताओं पर लगे हुए मुकद्दमों की वापसी ना होने पर आगामी 23 जनवरी को सांसद संजय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता अयोध्या में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
 हिन्दू धर्म विरोधी मानसिकता
ब्रज कुमारी सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था पहले ही चौपट कर दी है अब वह देश की धरोहर और संस्कृति को भी नष्ट करने का काम कर रही है। मंदिरों को तोड़ने से भाजपा की हिन्दू धर्म विरोधी मानसिकता सामने आई है।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...