Breaking News

डाॅ. राजवर्धन परमार और धनंजय सिंह रालोद के प्रदेश सचिव मनोनीत

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद ने हरदोई के डाॅ. राजवर्धन सिंह परमार तथा कुशीनगर के धनंजय सिंह पहलवान को राष्ट्रीय लोकदल का प्रदेश सचिव नियुक्त किया।

चौ0 चरण सिंह की नीतियों को

नव नियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेंदारी सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दोनों के मनोनयन से पार्टी को बल मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा दोनों पदाधिकारी किसान मसीहा चौ0 चरण सिंह की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने में पार्टी का सहयोग करेंगें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, प्रदेश सचिव रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव तथा चन्द्रकांत अवस्थी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...