Breaking News

Moot Pichkari : होली एवं लोक गीत हुए रिकॉर्ड

नई दिल्ली। कवि,लेखक एंव पत्रकार तथा समाजसेवी लाल बिहारी लाल के तीन भोजपुरी लोक गीत हंस वाहिणी फिल्म (एचवीएस) कंपनी द्वारा दिलीप दिलजले की आवाज में रिकॉर्ड किये गए। पहले गीत के बोल है- “बेटी के लाज बचाव मैया” तथा दूसरे गीत के बोल है- “बा पब्लिक के फऱमाइस” औऱ तीसरा गीत है-“ललमुनिया रे काहे धरेलू तु छाव।”

रमायण सिंह राकेट की आवाज में ‘माल देख हो’…

इसी कंपनी से हाल ही में रमायण सिंह राकेट की आवाज में तीन अन्य लोक गीत पहले ही रिलीज हो चुके हैं। जिसके बोल हैं, ‘माल देख हो’….’हट ना त धाका मारेब कस के’…..और ‘दू गो पर दम धर।’ वहीं अनिता तालुकदार की आवाज में लाल बिहारी लाल का लिखा हुआ गीत आरएन फिल्मस एंड मीडिया कंपनी के लिए सांवरिया और परदेसी-परदेसी गीत रिकार्ड हुआ।

धीरज कुमार एवं हेमा हैप्पी की आवाज में Moot Pichkari 

होली गीत Moot Pichkari (मोट पिचकारी) प्रज्ञा म्यूजिक कंपनी से धीरज कुमार एवं हेमा हैप्पी की आवाज में विराज स्टूडियों में कास्टिंग डायरेक्टर संजय राज एवं प्रज्ञा म्यूजिक के निर्देशक कुमार पंकज के देख रेख में रिकार्ड हुआ है। इस होली गीत की शूटिंग पी.कृष्णा के निर्देशन में संपन्न हुआ। रिकॉर्ड किये गए सभी गीतों को जल्द ही यूट्यूब (youtube) पर लोड किया जायेगा।

कई गीत नब्बे के दशक में काफी हीट हुए

गीतकार लाल बिहारी लाल का पिछले दिनों छठ त्योहार पर लिखा गया गीत रिलीज हुआ था। जिसे गायक दिलीप दिलजले, संध्या संगम और ज्योति ठाकुर ने स्वर दिया था। लाल बिहारी लाल टीसीरीज, एचएमवी, वीनस, यूकी रामा, मैक्स, सोनूटेक, चंदा कैसेट समेत दर्जनों कंपनियों के लिए सैकड़ों गीत लिख चुके हैं। इनके लिखे कई गीत नब्बे के दशक में काफी हीट हुए जो आज भी बाजारों में धमाल मचा रहे हैं।

लाल बिहारी लाल द्वारा लिखे हुए गीतों को तारा बानो फैजाबादी, शायरा बानो फैजावादी, नरेन्द्र सागर, संजय प्रभाकर, रमायण सिंह ‘राकेट’, सरिता साज, शर्मिला पांडे, जयराम जुल्मी, राज किशोर, कंचन प्रिया, रेखा रानी, संध्या संगम, हीरा पाठक, ज्योति ठाकुर,मो. सफी कुरैशी, हेमाध्यानी जैसे प्रसिद्द गायक-गायिकों ने अपनी आवाज दिया है।

21 फरवरी को जंतर मंतर पर विश्व मात़ृ भाषा दिवस

इनकी भोजपुरी कविता-क्रांति बिहार के मगध ओपेन विश्वविद्यालय के एमए और अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के बीए के पाठ्यक्रम में शामिल है। लाल बिहारी लाल भोजपुरी एवं हिंदी साहित्य सेवा के लिए कई सम्मानो से नवाजे जा चुके हैं। इनके द्वारा भोजपुरी भाषा में लिखा गीत गायक मनोज लहरी की आवाज में बहुत जल्द आने वाला है। जिसके कोरियोग्राफर संजय रितुराज है। 21 फरवरी को जंतर मंतर पर विश्व मात़ृ भाषा दिवस के अवसर पर यह गीत रिलीज होगा।

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...