Breaking News

First position पर रही सी.एम.एस. झाँकी

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की अनूठी झाँकी ‘ऐसा मस्तिष्क बनाओ, जैसा था बापू का’ ने इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में प्रथम स्थान First position अर्जित किया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्रों ने गणतन्त्र दिवस परेड के विभिन्न कार्यक्रमों 6 पुरस्कार अर्जित कर अपनी मेधा व प्रतिभा का परचम लहराया है, साथ ही युवा पीढ़ी में देशभक्ति व देशप्रेम का अलख जगाया है।

सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के छात्रों ने नृत्य प्रस्तुति ‘गंगा अब कुछ माँग रही है’ में प्रथम पुरस्कार अर्जित किया तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्रों ने ‘तिरंगा हमारी शान’ ड्रिल एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों ने ‘बैग/पाइप बैण्ड’ प्रस्तुति में द्वितीय पुरस्कार अर्जित किया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) ने बालकों की परेड जबकि सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) ने बालिकाओं की परेड एवं पाइप बैण्ड की प्रस्तुति में तृतीय पुरस्कार अर्जित किया है।

First position पाने वाली झाँकी

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की First position प्रथम स्थान पाने वाली झाँकी गणतन्त्र दिवस परेड के उपरान्त इन दिनों सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के प्रांगण में सभी के शिक्षा ग्रहण हेतु रखी गई है, जहाँ 28 जनवरी से 2 फरवरी तक झाँकी मेला चल रहा है।

इस शिक्षात्मक झाँकी मेले में  सी.एम.एस. के 56000 छात्र प्रतिभाग करेंगे। सी.एम.एस. के सभी छात्र बसों द्वारा इस झाँकी से शिक्षा ग्रहण करने हेतु क्रमानुसार आयेंगे। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. का लक्ष्य प्रत्येक छात्र का नैतिक, चारित्रिक व आध्यात्मिक उत्थान कर उन्हें समाज का आदर्श नागरिक बनाना है एवं यह झाँकी दर्शन भी इसी प्रयास की एक कड़ी है। अधिकांश नन्हें-मुन्हें बच्चे गणतन्त्र दिवस परेड में झाँकी को नहीं देख पाते हैं उनके लिए यह एक अभूतपूर्व अवसर है कि झाँकी को नजदीक से देखकर इसके विचारों को ग्रहण करें व प्रेम, प्यार, सहयोग व सहकार की भावना का विकास कर विश्व में एकता, शान्ति व खुशहाली के लिए समर्पित हों।

 

About Samar Saleel

Check Also

अयोध्या के भव्य राम मंदिर में हुआ रामलला का सूर्य तिलक, अद्भुत क्षण के साक्षी बने करोड़ों रामभक्त

500 वर्षों तक चले संघर्ष के बाद निर्मित भव्य महल में मना रामलला का पहला ...