Breaking News

वीरेन्द्र सिंह आनन्द का व्यापारियों से गहरा रिश्ता था : बसन्त सिंह बग्गा

रायबरेली।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के तत्वाधान में विशम्भर मार्केट में वीरेन्द्र सिंह आनन्द के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने वीरेन्द्र सिंह आनन्द को श्रद्धाँजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी व्यक्ति आयु वह नहीं होती जितने दिन वह जीवित रहता है बल्कि उसकी वास्तविक आयु वह होती है, जितने समय तक वह मरणोपरान्त अपने कर्मो के लिए याद किया जाता है।

विशंभर मार्केट में व्यापारियों ने की शोक सभा

वीरेन्द्र सिंह आनन्द अपने सतकर्मो के लिए हमेशा याद किय जायेंगे। उनका व्यापारियों से गहरा रिश्ता रहा है। प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने कहा कि वीरेन्द्र सिंह आनन्द ने जिले में एक प्रकार से पत्रकारिता की नर्सरी तैयार की, जिसकी महक आज न केवल जिले में बल्कि पूरे सूबे में महसूस की जा रही है। इस अवसर पर अतुल श्रीवास्तव, विवेक शुक्ला, मनोज गुप्ता, सुरेश यादव, मुन्ना पाण्डेय, मो0 शाकिब कुरैशी, विजय सोनकर, जितेन्द्र मौर्या, अनुज त्रिवेदी, सत्यांशु दुबे आदि लोगों ने वीरेन्द्र सिंह आनन्द को श्रद्धाँजलि अर्पित की।

About Samar Saleel

Check Also

कैसरगंज सीट पर अब भी सस्पेंस कायम, भाजपा के दो पैनलों में चार नामों पर हो रही चर्चा

कद्दावर, किलेबंदी और किरदार। अरसे तक जेहन में यही अल्फाज कैसरगंज की सियासत का खाका ...