Breaking News

Jaunpur : पति के सामने किया पत्नी का रेप

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में Jaunpur जौनपुर के खुटहन क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। खबर है कि घटना को महिला के पति के सामने अंजाम दिया गया। महिला सुल्तानपुर की रहने वाली है जिसके साथ 11 फरवरी की रात शाहगंज से लौटते समय रास्ते में दुष्कर्म किया गया। सूचना पर एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।

ममाला Jaunpur के खुटहन क्षेत्र का

पुलिस ने बताया कि ममाला Jaunpur के खुटहन क्षेत्र का है, जहां सुल्तानपुर जिले की रहने वाली महिला 11 फरवरी की रात लगभग 10 बजे अपने पति के साथ शाहगंज से दवा लेकर मोटरसाइकिल पर घर लौट रही थी। तभी खुटहन क्षेत्र में रसूलपुर नाले की पुलिया के पास पति ने पेशाब के लिए मोटरसाइकिल रोकी। तभी पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने उसके पति को गालियाँ देना शुरू कर दिया। इस दौरान महिला के चिल्लाकर भागते समय एक बदमाश ने उसे दबोच लिया। शख्स महिला को झाडियों में खींचकर ले गया, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

एक आरोपी गिरफ्तार

महिला के पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ दोनों बदमाशों ने बलात्कार किया है। पति ने बताया की आरोपी धमकाते हुए फरार हो गए। महिला के पति ने पुलिस को बदमाशों का हुलिया और मोटरसाइकिल का नम्बर बताया। उसके आधार पर कपसिया निवासी एक आरोपी मोजे यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि उसके साथी की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने आरोपी को पहचान भी लिया है। महिला को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

About Samar Saleel

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...