Breaking News

Trump Family का इंड‍िया से है गहरा कनेक्शन

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड Trump Family का इंड‍िया से गहरा कनेक्‍शन है। अभी हाल ही में उनकी बेटी इवांका ट्रंप इंड‍िया आई थी और अब इनके बेटे डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर भारत आए हैं। खास बात तो यह है क‍ि डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर अपनी पहली सात द‍िवसीय भारत यात्रा पर एक बड़े एजेंडे के साथ आए हैं।

सात दिवसीय एजेंडे के साथ आए डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर

डोनाल्‍ड ट्रंप जूनियर अपने इस सात दिवसीय भारत दौरे पर विशेष एजेंडे के साथ आए हैं। वह इस समय देश की राजधानी द‍िल्‍ली में रुके हैं। उनके भारत आने का मकसद साफ है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ‘ट्रंप ऑर्गनाइजेशन’ के एक्जिक्यूटिव डायरेक्टर हैं। गुरुग्राम में टावर्स बनाने के लिए ट्रंप ऑर्गनाइजेशन से ब्रांड लाइसेंस एग्रीमेंट डोनाल्‍ड ट्रंप के अमेर‍िका के राष्‍ट्रपति बनने से पहले ही हो गया था।

  • इस मौके पर वह गुरुग्राम में अपने लग्‍जीरियस रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘ट्रंप टावर्स’ को लॉन्‍च करेंगे।
  • इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप की रियल्टी कंपनी ‘ट्रंप ऑर्गनाइजेशन’ इसका निर्माण करेगी।
  • इसके तहत ट्रंप टावर्स गोल्ड कोर्स एक्सटेंशन रोड पर बनाए जाएंगे।
  • जो गुरुग्राम की सबसे ऊंची इमारत होंगे।
  • पांच साल में इस प्रोजेक्‍ट के पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।

बीते साल नवंबर में आई थी इवांका ट्रंप

भारत दौरे पर अभी पिछले वर्ष नवंबर में अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप भी आई थीं। इवांका डोनाल्ड ट्रंप की सलाहकार और एक महिला उद्यमी होने से कुछ अलग भी एक पहचान है। हैदराबाद में 28 से 30 नवंबर तक आयोजित हुए ग्लोबल एंटरप्रेन्योर समिट (जीईएस) में इवांका ट्रंप ने भाग ल‍िया था।

  • लगभग 170 देशों के 1,500 उद्यम‍ियों ने इसमें ह‍िस्‍सा ल‍िया था।
  • सम्मेलन की थीम ‘पहले महिला, सभी के लिए संपन्नता’ रखी गई थी।
  • वह मह‍िला हि‍तों, समानता और अध‍िकारों के ल‍िए हमेशा आगे रहती हैं।
  • इवांका ट्रंप आज एक बड़ी ब‍िजेनस वुमेन के रूप में पहचानी जाती है।

डोनॉल्‍ड ट्रंप भी आ चुके हैं भारत

वहीं डोनॉल्‍ड ट्रंप अमेर‍िकी राष्‍ट्रपत‍ि बनने के बाद से तो अभी भारत नहीं आए हैं लेक‍िन हां पहले वह भारत ब‍िजनेस डील के तहत आ चुके हैं। डोनॉल्‍ड ट्रंप 2014 के अगस्त महीने में आखिरी बार मुंबई आए थे। इस दौरान उनका मकसद भी काफी बड़ा था।

  • लोढ़ा ग्रुप के साथ साझेदारी में अपने नाम पर बन रहे वर्ली स्थित ट्रंप टॉवर को लॉन्च किया था।
  • डोनाल्ड ट्रंप 2017 में अमेर‍िका के राष्ट्रपति बने।
  • उन्‍होंने 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी।

About Samar Saleel

Check Also

बाराबंकी स्टेशन पर अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ चलाया अभियान

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल द्वारा अवैध एवं अनाधिकृत वेंडरों की रोकथाम एवं इनपर अंकुश ...