Breaking News

महिलाओ ने समाज को दिशा देने का काम किया है : Atul Singh

रायबरेली।शहर के इंदिरा नगर में हरिओम संस्था द्वारा आयोजित महिला सशक्तिकरण गोष्ठी में भाजपा नेता अतुल सिंह ने कहा की महिलाओ को स्वालंबी एवं आत्म निर्भर बनाने के लिए केंद्र एव प्रदेश सरकार बहुत तेजी से काम कर रही है।महिलाओ ने समाज को दिशा देने का काम किया है।आज प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही महिलाओ पर अत्याचार बन्द हुआ है।श्री सिंह ने कहा कि महिलाओ को मुख्य धारा से  जोड़ने के लिए हम और हमारी सरकार पूरा प्रयास कर रही है।

गरीबों और असहायो को कम्बल बांटे गये

मुद्रा योजना के माध्यम से हमारी सरकार सभी को रोजगार देने का प्रयास कर रही है।श्री सिंह ने संस्था द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त युवतियों को प्रमाण पत्र दिया और गरीब,असहाय बृद्ध महिलाओ को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते भाजपा नेता डी0एन0 पाठक ने कहा कि गरीबो को मुख्य धारा से जोड़ा जाये।इससे पूर्व श्री सिंह का जोरदार स्वागत किया गया।इस अवसर पर रेनू श्रीवास्तव,सभासद सुरजीत कुमार,युवा नेता अभिषेक मिश्रा,अल्का श्रीवास्तव,ममता सिंह,रेखा शर्मा,सुधा सिंह,बबिता पाल,अंजलि कौशिक,पूर्णिमा वर्मा आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाये उपस्थित रही।

About Samar Saleel

Check Also

उत्‍तर रेलवे ने स्‍क्रैप बिक्री में बनाया नया रिकॉर्ड

• वित्‍त वर्ष 2023-2024 में स्‍क्रैप की बिक्री से 603.79 करोड़ रुपए अर्जित किए नई ...