Breaking News

Jawahar Tunnel : चौकी में फंसे 3 पुलिसकर्मी बचाए गए,7 अब भी लापता

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के कुलगाम में गुरुवार को जवाहर सुरंग (Jawahar Tunnel) के पास श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर हिमस्खलन होने के बाद करीब दस पुलिसकर्मियों के फंसने की आशंका जताई जा रही थी। इनमें से 3 कर्मियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है,जिसमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 7 पुलिसकर्मी अब भी लापता हैं,जिनके लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी,किसी के बचने की उम्मीद

आईजी स्वयं प्रकाश ने बताया कि 10 पुलिसकर्मी बर्फ के नीचे दबे हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। किसी के बचने की उम्मीद ना के बराबर है। हादसे के बाद एक पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी थी कि काजीगुंड में जवाहर सुरंग के उत्तरी छोर पर यह हिमस्खलन हुआ। उन्होंने बताया कि वहां तैनात दस पुलिसकर्मी सुरक्षित बताए गए हैं जबकि दस अन्य के फंस जाने की आशंका है।

स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने हिमस्खलन की

आईजी ने बताया,पुलिस बचाव दल और अन्य संबंधित एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं। प्राकृतिक रुकावटों के चलते बचाव कार्य में जुटे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्नो एंड एवेलांच स्टडीज स्टैब्लिशमेंट ने अगले 24 घंटे के लिए जम्मू कश्मीर के 16 के जिलों के लिए हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

About Samar Saleel

Check Also

बिल गेट्स ने की भारत की ‘डिजिटल सरकार’ की तारीफ, पीएम मोदी ने एआई पर रखा अपना नजरिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स से अपने आवास पर मुलाकात की। ...