Breaking News

District Magistrate के औचक निरीक्षण से महराजगंज ब्लॉक में मचा हड़कंप

रायबरेली/महराजगंज। विकासखंड महराजगंज ब्लॉक का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री को अचानक अपने बीच देखकर विकासखंड कर्मचारियों में हड़कम्प मंच गया। सोमवार की दोपहर महराजगंज ब्लॉक पहुंचे जिलाधिकारी ने ब्लॉक परिसर में सार्वजनिक मूत्रालय व शौचालय बंद होने पर बीडीओ को जमकर फटकार लगाई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नामों की फीडिंग

जिलाधिकारी ने बाजार के दिन कस्बे की मुख्य सड़कों पर जाम लगने की समस्या को देख कर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दुबे को सख्त निर्देश दिए। तहसीलदार विनोद कुमार सिंह से जिलाधिकारी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नामों की फीडिंग ने बारे में पूछने पर विनोद कुमार सिंह ने बताया नामों की फीडिंग तेजी से हो रही है। जिसके लिए पर्याप्त संख्या में राजस्व लगाया गया है।

साप्ताहिक बाजारों के दिन लगने वाले जाम से

महराजगंज तहसील कस्बा क्षेत्र में सोमवार व शुक्रवार को अतिक्रमण के चलते कस्बे में लगने वाले जाम की समस्या को लेकर जिलाधिकारी ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दुबे को तलब करते हुए साप्ताहिक बाजारों के दिन लगने वाले जाम से आम जनता निजात दिलाने के नर्देश दिए। निरिक्षण के दौरान ही जिलाधिकारी ने नवनिर्मित पशु शेल्टर होम्स कांजी हाउस का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा सहित ब्लाक परिसर के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...