Breaking News

रालोद ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को दी श्रद्धांजलि,पाकिस्तान का पूतला फूंका

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल द्वारा जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को श्रद्वांजलि देेने के लिए प्रदेश के सभी जनपदों में श्रद्वांजलि सभाएं,शान्ति यज्ञ व कैण्डल मार्च का आयोजन किया। इस दौरान पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन कर पाकिस्तान के खिलाफ भारी आक्रोश भी जताया।

‘पाकिस्तान मुर्दाबाद,हिन्दुस्तान जिंदाबाद’ के नारे

रालोद के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ से प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. मसूद अहमद, राष्ट्रीय महासचिव शिवकरन सिंह और राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे के नेतृत्व में पाकिस्तान विरोधी मार्च निकालकर ‘पाकिस्तान मुर्दाबाद,हिन्दुस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुये सैकड़ों पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला फूंका।

Rashtriya Lokdal give tribute to the martyrs

शहीद जवानों की आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन

इसके बाद प्रदेश कार्यालय में श्रद्वांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें शहीद जवानों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुये दो मिनट मौन रखकर जवानों की आत्मा की शान्ति एवं उनके परिवारों को इस शोक की घडी में सहन शक्ति प्रदान करने के लिए ईष्वर से प्रार्थना की गयी।

श्रद्वांजलि सभा में प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. सुरेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता सुरेन्द्रनाथ त्रिवेदी, प्रदेश कोषाध्यक्ष यज्ञदत्त शुक्ल, प्रदेश मीडिया प्रभारी जावेद अहमद, युवा रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अम्बुज पटेल, छात्र रालोद के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक सिंह चैहान, प्रदेश सचिव मनोज सिंह चैहान,रमावती तिवारी, प्रीति श्रीवास्तव, चन्द्रकांत अवस्थी, कुंवर रामगोपाल सिंह चंदेल, राजवर्धन सिंह परमार, महबूब आलम,अश्वनी प्रताप सिंह, अनिल पटेल, अजय मिश्रा, हरपाल यादव, शोएब उस्मानी, प्रमोद शुक्ला बेला प्रसाद राजवंशी, इरफाना, सूरज सिंह, सुमित सिंह आदि रालोद नेता मौजूद रहे।

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...