Breaking News

Needy को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज/रायबरेली। विकास खंड परिसर में भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र सदस्यता अभियान के संयोजक भाजपा नेता अतुल सिंह के द्वारा ब्लाक परिसर में भारतीय जनता पार्टी के सेक्टर संयोजक व बूथ अध्यक्षों का सम्मान समारोह पर जरूरतमंदों Needy को कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं कार्यक्रम के दौरान उपजा प्रेस क्लब महराजगंज के सभी पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।

Needy को कंबल

जरूरतमंदों Needy को कंबल वितरित करते समय अध्यक्ष राजन प्रजापति, संयोजक हरिहर सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल सिंह, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, राघवेंद्र सिंह, पवन कुमार, धर्मेश मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माव राम नरेश रावत विधायक व भाजपा नेता अतुल सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब किसानों का विकास कर रही है अतुल सिंह हमेशा गरीबों की सेवा करते रहते हैं और हमेशा पार्टी की सेवा करते रहते हैं और हमेशा पार्टी के लिए संघर्ष करते हैं सोनिया गांधी ने जिले की जनता को धोखा दिया है कार्यक्रम के आयोजक अतुल सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा करना है।

कार्यक्रम को पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व विधायक राजा राम त्यागी, ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शरद सिंह ने किया। इस अवसर पर विद्यासागर अवस्थी, राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष सरदार फतेह सिंह, एमडी पासी, भूपेश मिश्र, भोलू सिंह, राकेश यादव, अमित त्रिवेदी, राकेश वर्मा सहित बूथ अध्यक्ष व सेक्टर संयोजक आदि लोग उपस्थित रहे।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...