Breaking News

Karnataka के शिव मंदिर

कहते हैं इस धरती को बनाने वाला भगवान है और हम सब भगवान के बच्चे हैं। भारत में हिंदू धर्म में भगवान को आकार दिया गया है और काफी लोग मूर्ति पूजा में विश्वास रखते हैं। वैसे तो भगवान को सभी मानते हैं लेकिन आप लोगों ने अकसर देखा होगा कि दक्षिण भारत और Karnataka कर्नाटक के लोग अपनी संस्कृतियों को लेकर काफी भावुक होते हैं। उनका पूजा पाठ में घोर विश्वास होता है वो किसी भी तरह का खिलवाड़ अपनी संस्कृति, रीति रिवाज के खिलाफ बर्दाश्त नहीं करते हैं। दक्षिण भारत में मूर्ति पूजा अधिक होती है इसलिए वहां काफी भव्य आकार के मंदिर भी हैं और ये मंदिर काफी पुराने और खूबसूरत भी हैं। आइये जानते हैं कर्नाटक में स्थित भगवान के शिव मंदिरों के बारे में –

Karnataka  राज्य के उत्तर कन्नड जिले के

कर्नाटक Karnataka राज्य के उत्तर कन्नड जिले के गोकर्ण में बने इस प्रसिद्ध शिव मंदिर को महाबलेश्वर मंदिर कहा जाता है। यह एक प्राचीन मंदिर है, जो चौथी शताब्दी से संबंध रखता है। इस मंदिर का निर्माण द्रविड़ शैली में किया गया था। यह मंदिर दक्षिण के प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों में गिना जाता है। यह मंदिर का मुख कारवार सिटी बीच की तरफ है, जहां तीर्थयात्री स्नान कर मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं।

मुरुदेश्वर मंदिर
भगवान शिव का दूसरा नाम है ‘मुरुदेश्वर’। मुरुदेश्वर मंदिर कर्नाटक में स्थित कंडुका पहाड़ी पर बनाया गया है, जोकि तीनों तरफ से अरब सागर से घिरा हुआ है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और अन्य सभी प्रमुख दक्षिण भारतीय मंदिरों की तरह मंदिर में 20 मंजिला गोपुरा बना हुआ है।

मंजुनाथ मंदिर
मंजुनाथ मंदिर कर्नाटक के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में से एक प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं। यह कर्नाटक के दक्षिण कन्नड जिले के धर्मस्थल नगर में बना हुआ है। यहां भगवान शिव की पूजा मंजुनाथ रूप में होती है। इस मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के साथ अम्मानवारू, तीर्थंकर चंद्रप्रभा, जैन धर्म रक्षक, कन्याकुमारी आदि देवी-देवताओं की प्रतिमाएं मौजूद हैं।

 

About Samar Saleel

Check Also

आईआईटी मंडी ने निकाला तोड़, अब नहीं होगे ओटीपी स्कैम, जानें क्या है adapID?

भारत में आए दिन लोग ओटीपी स्कैम के शिकार हो रहे हैं। हर दिन लोगों ...