Breaking News

Every front पर विफल है भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर Every front विफल है। प्रशासन पर उसका किंचित् नियंत्रण नहीं रह गया है। हर तरफ अराजकता और जंगलराज है। किसान, नौजवान सभी त्रस्त हैं। नागरिक भयभीत हैं क्योंकि उनकी सुरक्षा प्रशासन तंत्र से नहीं अपराधियों, माफिया गिरोहों की कृपा पर निर्भर हो गई है।

समाज से जुड़े Every front की

समाज से जुड़े हर मोर्चे Every front की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी ने ने शपथ लेते ही बड़े दावे किए थे कि अब अपराधी या तो जेल में होंगे या फिर प्रदेश छोड़कर चले जाएंगे। लेकिन हकीकत यह है कि अब तो दूसरे राज्यों के अपराधी भी उत्तर प्रदेश को सुरक्षित पनाहगाह मानने लगे हैं।
अभी पिछले दिनों सतना से अगवा दो जुडवां स्कूली बच्चों की लाशें बांदा में मिली। यह हत्याकाण्ड उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था का पर्दाफाश करता है। अपराधी गिरोह बेखौफ हैं, उन्हें कोई भय नहीं रह गया है। अपराधियों ने सतना से जुड़वां बच्चों श्रेयांस और प्रियांस का अपहरण किया और बांदा में लाकर उनकी हत्या कर दी। इससे जनता में भारी आक्रोश है। मासूम बच्चों की जानें गईं और एक परिवार का भविष्य उजड़ गया।
उन्होने कहा कि यह तो सरकारों की जिम्मेदारी है कि हर नागरिक को सुरक्षित रखे। दुःख है कि अब मां-बाप बच्चों को स्कूल भेजने से भी डरेंगे। देश की कानून व्यवस्था अब इससे ज्यादा और क्या बिगडे़गी? उत्तर प्रदेश में पहले से ही महिलाओं और बच्चियों की आबरू सुरक्षित नहीं है। इस जघन्य हत्याकाण्ड से पूरे प्रदेश में भय और आतंक व्याप्त है।

निर्मम हत्या पर दुख

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बांदा के पोस्टमार्टम हाऊस पर पहुंच कर चित्रकूट से अपहृत मासूम बच्चों की निर्मम हत्या पर परिजनों से मिलकर दुःख प्रकट किया।
श्री पटेल ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हैं। सूबे में रोज हत्या और बलात्कार हो रहे हैं। प्रदेश में अराजकता चरम पर है।
श्री नरेश के साथ समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, अचिन खरे, निर्भय सिंह, अशोक सिंह, मोहन साहू सहित अन्य लोग भी थे।

 

About Samar Saleel

Check Also

सुलझा हुआ, सेवाभावी नेता राम नाईक: सुमित्रा महाजन

• 90 वर्ष पूर्ति पर राम नाईक का अभिनंदन समारोह अत्यंत सुलझा हुआ, सेवाभावी संघ ...