Breaking News

मनोज चौहान और उमेश चौहान ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ ली प्रसपा की सदस्यता

लखनऊ। मनोज सिंह चौहान और उमेश सिंह चौहान ने अपने सैकड़ों समर्थको के साथ आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) की सदस्यता ग्रहण की। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर लाल लोधी ने इन्हे सदस्यता ग्रहण कराई। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्य्क्ष शिवपाल सिंह यादव भी उपस्थित रहे। गोसाईगंज के सरसवां गांव निवासी समाजसेवी मनोज सिंह चौहान व उमेश चौहान करीब 12 बजे अपने करीब 1000 समर्थको के साथ पार्टी कार्यालय पंहुचे। इनके साथ बरेली जनपद के सुनील यादव, देवरिया के सत्येंद्र सिंह समेंत सैकड़ो लोगों ने प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिहं की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद मनोज सिंह चौहान ने सर्वप्रथम पुलवामा में शहीद हुए CRPF जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही भरोषा दिलाया कि पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी वह पूर्ण निष्ठा के साथ निभाएंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव व प्रदेश अध्यक्ष सुंदरलाल लोधी ने पार्टी सदस्यो को संबोधित करते हुए कहा कि आज नौकर शाहों पर लगाम लगाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़कर वह पहले सत्ता परिवर्तन, उसके बाद व्यवस्था परिवर्तन करेंगे। उन्होंने कहा की देश को कर्जा और कब्जा मुक्त होने चाहिए।

प्रसपा भारतीय संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा

मनोज सिंह चौहान ने बताया प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) भारतीय संविधान के प्रति सच्ची निष्ठा व श्रद्धा रखती है। पार्टी संवैधानिक दायरे में रहते हुए समाजवादी मूल्यों व सिद्धांतों में अपनी आस्था प्रकट करती है। पार्टी समाज में धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की खूबसूरती बनाये रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है । इसके साथ ही पार्टी का यह स्पष्ट मानना है कि देश के हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता के संवर्धन में अपना योगदान दे । प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को किसी भी राजनीतिक हित से सर्वोपरि मानती है। वहीं उमेश सिंह चौहान ने बताया कि पार्टी हमारे स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और गांधीवादी सिद्धांतों के आधार पर एक उदार विकसित भारत के निर्माण के लिए कृत संकल्पित है। इस पूरी प्रक्रिया में पार्टी सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग को समाहित करने पर विशेष जोर देगी। नए बदलते भारत के विशेष संदर्भ में पार्टी सामाजिक न्याय के संघर्ष को नया आयाम देगी । प्रसपा की प्राथमिकता गैर बराबरी के खिलाफ संघर्ष कर सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते हुए पिछड़ों-वंचितों व अल्पसंख्यकों को विशेष अवसर प्रदान कर आर्थिक व सामाजिक समता लाना है। कार्यक्रम के अंत में उन्नाव सड़क दुर्घटना में ब्रह्मलीन हंस देवाचार्य को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

 

About Samar Saleel

Check Also

भारत-चीन के बीच कूटनीतिक वार्ता, एलएसी से हटेंगे सैनिक

नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श एवं समन्वय के लिए कार्य तंत्र की 29वीं ...