Breaking News

कांग्रेस का साथ छोड़ सपा में शामिल हुए Prabhakar Pandey,कानपुर से हो सकते हैं दावेदार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कानपुर साकेत नगर निवासी प्रभाकर पाण्डेय (Prabhakar Pandey)को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताई। पाण्डेय अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने उम्मीद जताई कि इन साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

पिता संतोष कुमार पाण्डेय विधूना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी

प्रभाकर पाण्डेय 2018 में कांग्रेस से सिकन्दरा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे हैं। इनके पिता संतोष कुमार पाण्डेय विधूना विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भी रहे हैं। करीब चार दशक से पांडेय परिवार नेता जी मुलायम सिंह से जुड़ा हुआ है।आम चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को करारा झटका लगा है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व दिग्गज नेता प्रभाकर पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने स्वंय प्रभाकर पाण्डेय को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

पूर्व सिकंदरा सीट से विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय

आम चुनाव के लिए सभी दल अपनी-अपनी जीत के लिए तैयारियों में जुट गए हैं। कांग्रेस पार्टी विशेष तौर पर इस बार के चुनाव में अपनी खास तैयारी कर रही है। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के नेता व पूर्व सिकंदरा सीट से विधानसभा प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय सपा में शामिल हो गए।

अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था

प्रभाकर पाण्डेय ने समाजवादी पार्टी की नीतियों तथा अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था जताया है। उन्होंने कहा कि देश में विकास अगर कोई कर सकता है तो वह अखिलेश यादव हैं।प्रभाकर पांडेय अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ सपा में शामिल होने पर अखिलेश यादव ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि इससे समाजवादी पार्टी की मजबूती मिलेगी।

About Samar Saleel

Check Also

माफिया अतीक का शूटर बल्ली पंडित गिरफ्तार, भारी मात्रा में बम के साथ पकड़ा गया

खुल्दाबाद में माफिया अतीक अहमद के शूटर बल्ली पंडित उर्फ सुधांशु त्रिवेदी ने बालू ठेकेदार ...