Breaking News

जल्द ही रिलीज होगी ‘Subedar Joginder Singh’

आज कल के सिनेमा में लोग काल्पनिक चीजों को देखना काफी पसंद करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से फिल्मों को लेकर एक सोच बदल रही। जहाँ लोग एकतरफ काल्पनिक चीज़ों को देखना पसंद करते हैं वही अब एक बड़ा वर्ग वास्तविक चीज़ों और कहानियों को लेकर भी उत्साहित दिखने लगा है।
इन्ही वास्तविकता को लेकर परमवीर चक्र विजेता Subedar Joginder Singh पर एक बायोपिक आ रही है।

6 अप्रैल को सिनेमाघरों में ‘Subedar Joginder Singh’

डायरेक्‍टर समरजीत सिंह बताया की परमवीर चक्र विजेता सूबेदार जोगिंदर सिंह की बायोपिक 6 अप्रैल से देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
डायरेक्‍टर समरजीत सिंह ने कहा कि भारत-चीन युद्ध के दौरान 1962 में चीनी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देने वाले बहादुर सिपाही की बायोपिक ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ ने फिर से साबित कर दिया है कि यह फिल्म बेहतर तरीके से और बढ़िया सिनेमाटिक्स के ज़रिये लोगों को उस समय के हालातों से अवगत कराती है।

21वीं सदी के युवाओं का पसंद काल्पनिकता की तरफ

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के युवाओं का रुझान काल्पनिक सिनेमा की तरफ अधिक है। जिससे फिल्म जगत में काफी बदलाव आया है।

सकारात्मक संदेश दे सिनेमा

डायरेक्‍टर समरजीत सिंह ने कहा की हमारे देश में चारों तरफ समृद्ध संस्कृति, विरासत, ऐतिहासिक घटनाएं और किस्से हैं। अगर देखा जाये तो हमारे पास दर्शकों को दिखाने और उन्हें देने के लिए बहुत कुछ है।
फिल्म निर्माताओं को सिनेमा की शक्ति का उपयोग एक सकारात्मक संदेश देने, अच्छे विचार साझा करने और दर्शकों तक वास्तविक और प्रेरणादायक कहानियां पहुंचाने के लिए करना चाहिए।

परमवीर चक्र विजेता पर बनी देश की पहली बायोपिक

यह बायोपिक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता राशीद रंगरेज़ द्वारा लिखित, सिमरजीत सिंह द्वारा निर्देशित और सुमीत सिंह द्वारा तैयार की गई है।
फिल्म ‘सूबेदार जोगिंदर सिंह’ में पहाड़ की दुर्गम चोटियों पर सूबेदार जोगिंदर सिंह के रूप में अभिनेता गिप्‍पी ग्रेवाल अपनी पलटन के साथ नजर आ रहे हैं।
यह देश की पहली ऐसी जीवनी हैं जो किसी परमवीर चक्र विजेता पर बनी है और पंजाबी के अलावा तीन भाषाओं – हिंदी, तमिल और तेलगु में रिलीज़ होगी।

फिल्म का पोस्टर जारी

SUBEDAR-POSTER-1-samar saleelअभी हाल ही में इसका टीजर सागा म्यूज़िक एवं युनिसीस इन्फो सोल्युशंस के साथ सैवन कलर्स मोशन पिक्चर्स ने जारी किया गया है, जिसे देशभर में जबरदस्‍त रिस्‍पांस मिला। फिल्‍म का दूसरा पोस्‍टर भी जारी कर दिया गया है।

व्यावसायिक फिल्मो का चलन बढ़ा
  • सुमीत सिंह ने क‍हा कि वर्तमान परिदृश्य में व्यावसायिक फिल्में बनाने का चलन है।
  • इसके बीच लीक से हटकर एक फिल्म बनाई गई है – ‘सूबेदार जोगिन्दर सिंह’।
  • यह एक वीर सैनिक की जिंदगी और घटनाओं पर आधारित है, जो अपनी मातृभूमि की सेवा के लिए जुनून और दृढ़ संकल्प से प्रेरित था।
  • निर्माताओं ने आज फिल्म का ट्रेलर जारी किया।
  • यह आश्चर्यजनक रूप से रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
  • फिल्म का ट्रेलर आकर्षक है, जिसे किसी भी व्यक्ति को देखना चाहिए।

सूबेदार जोगिंदर सिंह सिख रेजिमेंट के असाधारण सैनिकों में से एक थे, जिन्हें भारत-चीन युद्ध 1962 के दौरान राष्ट्र की संप्रभुता की रक्षा के लिए, असाधारण साहस और उनके सर्वोच्च बलिदान के लिए सर्वोच्च वीरता पुरस्कार – परम वीर चक्र से नवाज़ा गया।

फिल्म 1960 के युग को फिर से दोहराने में सक्षम

उन्‍होंने कहा कि फिल्म 1960 के युग को फिर से दोहराने में सक्षम है। इसमें उस समय के गांव का माहौल, वेशभूषा और विशेष रूप से उस समय को दर्शाने के लिए बनाई गई विशाल ट्रेन इस बात के प्रमाण हैं।
हमने इस फिल्‍म में सैनिकों का जुनून और आक्रामकता, निजी रिश्ते और एक मातृभूमि के प्रति अपनेपन की भावना दिखाने का प्रयत्न किया है।

हर भारतीय अवश्य देखे यह फिल्म

इतिहास में इस तरह के कई तथ्य हैं, जिन्हें खोजा जाना चाहिए। दर्शकों तक उन्‍हें पहुंचाया जाना चाहिए। इस तरह के विषय जानकारीपूर्ण और दिलचस्प होते हैं।

भारत के सच्चे नागरिकों के रूप में हम सभी को हमारे देश के समृद्ध और ठोस इतिहास पर गर्व करना चाहिए।
वास्तव में, आज ज़रूरत है कि इस तरह के शक्तिशाली विषयों को सिनेमा की व्यापक दुनिया के ज़रिये उठाया जाये। ताकि हमारे इतिहास के कई अनसुने और अनपढ़े अध्यायों को साझा किया जा सके और उन अज्ञात नायकों को श्रद्धांजलि दी जाए, जिन्होंने राष्ट्र के लिए कड़ी मेहनत और बलिदान बलिदान दिए थे।

यहां देखें फिल्म का official trailer-

About Samar Saleel

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...