Breaking News

France का राष्ट्रपति चुनता है भारत,जाने कैसे ?

ज्ञात है आज दूसरे द‍िन हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और France के राष्ट्रपति मैक्रोन के बीच हुई बैठक में 14 मुद्दों पर समझौते हुए हैं।इस खास मौके पर पीएम का कहना था क‍ि भारत-फ्रांस के बीच र‍िश्‍ते काफी पुराने और गहरे हैं। इसका एक बड़ा उदाहरण है क‍ि भारत में एक ऐसी जगह है जहां फ्रांस का राष्‍ट्रपति चुनने के लिए मतदान होता है।

कहा चुने जाते हैं France के राष्ट्रपति

भारत का फ्रांस से गहरा नाता है। खास बात तो यह है क‍ि आज भी फ्रांस का राष्‍ट्रपत‍ि चुनने के ल‍िए केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी बड़ी संख्‍या में लोग मतदान करते हैं।

जानिए कैसे….

पुडुचेरी के स्वतंत्र होने के बाद जहां बहुत से लोग फ्रांस चले गए थे। वहीं काफी लोग यहीं बस गए थे। ऐसे में इन लोगों के पास फ्रांसीसी नागरिकता तो पहले से ही थी और बाद में इन्हें भारत की भी नागरिकता मिल गई। इसल‍िए आज भी पुडुचेरी में रह रहे दोहरी नागर‍िकता वाले लोग फ्रांस के चुनाव में मतदान करते हैं।

पुडुचेरी में करीब 4600 फ़्रांसिसी

भारत के पुडुचेरी के लोग फ्रांस के चुनाव में भाग लेते हैं। जानकारों की मानें तो चेन्नई से करीब 162 किलोमीटर दूर पुडुचेरी वर्ष 1670 से 1954 तक एक प्रमुख फ्रांसीसी उपनिवेश था। पुडुचेरी में 1954 तक फ्रांसीसी प्रशासन के अधीन काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को फ्रांस की नागरिकता मिल चुकी थी। इसीलिए आज भी यहां के लोग फ्रांस के चुनाव में भाग लेते हैं।

About Samar Saleel

Check Also

अविवि ने रामनवमी के दिन तुलसी उद्यान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया

• 200 से अधिक श्रद्धालुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरित की गई अयोध्या। ...