Breaking News

bjp में शामिल नरेश अग्रवाल ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली। सपा के कद्दावर नेता नरेश अग्रवाल ने सपा को झटका देते हुए bjp ज्वाइन कर ली। भाजपा ज्वाइन करते ही नरेश अग्रवाल ने सपा पर प्रहार करते हुए विवादित बयान दिया है। नरेश अग्रवाल ने कहा कि मेरा राज्यसभा टिकट फिल्मों में नाचने वाली के लिए काट दिया गया। समाजवादी पार्टी ने इस बार उत्तर प्रदेश से जया बच्चन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया है।

राष्ट्र की समस्याओं को सुलझाने के लिए शामिल हुए राष्ट्रीय पार्टी bjp में

भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद नरेश अग्रवाल ने कहा कि अब वह राष्ट्र की समस्याओं को दूर कर पायेंगे। इसके तर्क में उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय पार्टी है। जो राष्ट्र को समर्पित है। सपा इस बार एक सांसद को ही राज्यसभा भेज सकती है। इस साल समाजवादी पार्टी के छह सांसद किरणमय नंदा, दर्शन सिंह यादव, नरेश अग्रवाल, जया बच्चन, मुनव्वर सलीम और आलोक तिवारी रिटायर हो रहे हैं।

  • विधानसभा के गणित के अनुसार समाजवादी पार्टी सिर्फ एक को ही दोबारा राज्यसभा भेज सकती है।

नरेश अग्रवाल ने 1980 में शुरू किया था राजनीति

नरेश अग्रवाल यूपी के हरदोई जिले के रहने वाले हैं। सपा में आने से पहले वह बसपा में मायावती के साथ रह चुके हैं। नरेश अग्रवाल को जोड़तोड़ की राजनीति का माहिर हैं। नरेश अग्रवाल राजनीति में कई नावों की सवारी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी 1980 में कांग्रेस से शुरु की थी। उन्होंने कांग्रेस छोड़कर लोकतांत्रिक कांग्रेस बनाई और बीजेपी के कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं।

  • वह 2002 में मुलायम सिंह की सरकार में शामिल हुए।
  • फिर मुलायम की सत्ता जाते ही बीएसपी का दामन थाम लिया था।
  • 2007 में उन्होंने सपा के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा।
  • लेकिन मायावती की सरकार आते ही वह बीएसपी में शामिल हो गए।
  • इसके बाद 2012 में वह फिर सपा की अखिलेश सरकार में शामिल हो गये और राज्यसभा पहुंचे।
  • अब सपा की सरकार 2017 में चली गई और राज्यसभा नहीं मिला तो बीजेपी में शामिल हो गये।

About Samar Saleel

Check Also

पासी समाज अपने संघर्षों के लिये हमेशा जाना जायेगा : पंकज सिंह

लखनऊ। पासी समाज अपनी मजबूती के लिये जाना जाता है। अपनी संस्कृति, परंपरा को बचाए ...