Breaking News

SP से व्यापारी व वैश्य समाज प्रदेश कार्यकारिणी ने तोड़ा नाता

उत्तर प्रदेश। SP से नरेश अग्रवाल के नाता तोड़ने के बाद अब व्यापारी व वैश्य समाज की सम्पूर्ण कार्यकारिणी ने भी त्यागपत्र देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द अग्रवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी में संबंधों की उपेक्षा की जा रही है।

anand-agrawal-sp-bjp

व्यापारी और वैश्य समाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी व्यापारी और वैश्य समाज की घोर विरोधी है। जहां पर उनके पक्ष में निर्णय लेने के बजाय विरोधी नीतियां अपनाई जा रही हैं। केवल यही नहीं सपा में मनमानेपन और राजनीतिक षडयंत्र के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। जिससे वे पार्टी छोड़ने को मजबूर हो रहे हैं। कार्यकारिणी के प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र गुप्ता और प्रदेश सचिव शिखर श्रीवास्तव के साथ अन्य सदस्य और कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह अपना त्याग पत्र स्वेच्छा पूर्वक उपेक्षाओं के कारण सौंप रहे हैं।

SP छोड़ नरेश अग्रवाल ने कहा नहीं चाहते विवाद

समाजवादी पार्टी से नाता तोड़ने के बाद भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने वाले नरेश अग्रवाल विवादित बयान देने के में मामले में काफी चर्चा में आ गये थे। जिसके बाद भाजपा वरिष्ठ नेताओं ने तुरंत आपत्ति जताई और उनकी टिप्पणी को अस्वीकार्य और गलत बताया था।

  • इसके बाद नरेश अग्रवाल ने उस पर खेद जताया।
  • इसके साथ उन्होंने कहा कि वह हिंदू हैं और राम मंदिर बनाने के लिए अपना पूरा सहयोग देंगे।
  • उन्होंने कहा कि वह अब किसी तरह का विवाद नहीं चाहते हैं।

जया बच्चन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी

नरेश अग्रवाल के विवादित बयान पर जया बच्चन ने कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की है।

  • संसद भवन में जब जया बच्चन से नरेश अग्रवाल के बयान को लेकर सवाल किया गया।
  • ऐसे में जया बच्चन ने कोई प्रतिक्रिया देने से मना कर दिया।

About Samar Saleel

Check Also

पहले चरण के चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा हमला, भाजपा ने सभी को छला, इंडिया गठबंधन देगा जवाब

लखनऊ:  कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भाजपा ने देश ...