Breaking News

पूर्व मंत्री Lalji Verma के बेटे विकास ने मारी खुद को गोली

बसपा के वरिष्ठ नेता Lalji Verma के बेटे विकास ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। सूत्रों के अनुसार विकास ने घर में रखी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली। वह काफी समय से एक गंभीर बीमारी IBS से पीड़ित होने से काफी परेशान थे। उन्होंने अपनी फेसबुक पोस्ट पर भी लिखा है कि उनकी बीमारी का डॉक्टर इलाज नहीं कर पा रहे हैं। जिससे वह कहीं जा नहीं पा रहे हैं। जिससे वह काफी निराश थे।

  • बहरहाल जांच के बाद घटना की जांच के बाद मौत की असली वजह सामने आयेगी।
  • परिजनों ने गोली चलने के बाद विकास को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।
  • जहां पर डाक्टरों ने इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Lalji Verma के बेटे को एक बार बचा चुके हैं डॉक्टर

सूत्रों के अनुसार लालजी वर्मा के बेटे विकास ने इसके पहले भी 12 मार्च 2017 में खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी।

  • उस समय विकास ने अपनी प्रिंटिंग प्रेस में खुद को लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार ली थी।
  • लेकिन डॉक्टरों ने विकास को बचा लिया था।

परिजनों के साथ समर्थक का जमावड़ा

विकास के गोली मारने की घटना की जानकारी होते ही लालजी वर्मा के समर्थक मोर्चरी और उनके घर पर पहुंचने लगे। जिससे जमावड़ा लग गया।

  • अंबेडकर नगर के पूर्व मंत्री राममूर्ति वर्मा भी खबर सुनकर मौके पर पहुंचे।
  • लालजी वर्मा के परिवार और उनके समर्थकों में शोक की लहर व्याप्त है।

About Samar Saleel

Check Also

सांसद डा दिनेश शर्मा बने भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा को भाजपा ने ...