Breaking News

पारिवारिक फिल्म “bahu hatya” का ट्रेलर लॉन्च

नई दिलली। वेब म्यूजिक ने भोजपुरी पारिवारिक फिल्म “bahu hatya” का ट्रेलर लॉन्च किया है। समाज की कुरीतियों में सबसे अधिक जिस कुरीति ने अपनी काली छाया को फैला रखा है वह है दहेज। सरकार के लाख कोशिश के बावजूद यह कुरीति हमारे समाज से पूरी तरह से बाहर नहीं हो पा रही है। जिसकी वजह से आये दिन दहेज लोभी अपनी बेटी तुल्य बहू को मौत के घाट

bahu-hatya-film-bhojpuri

उतार दे रहे हैं।

  • सांलिट्री ड्यूड लैण्डमार्क फिल्मस ने भोजपुरी फिल्म ‘बहु हत्या’ का निर्माण किया है।

वेब म्यूजिक कंपनी ने bahu hatya का लांच किया ट्रेलर

जिसका ट्रेलर भोजपुरी की लोकप्रिय म्यूजिक कंपनी ‘वेब म्यूजिक’ की ओर से सोशल मीडिया के पापुलर प्लेटफार्म यू-टयूब पर मुख्य अतिथि वेब म्यूजिक कंपनी के ओनर दिनेश रेलहान के हाथों किया गया।

  • वहीं आडियो की लांचिंग वेब म्यूजिक के ही संजय रेलहान के हाथो किया गया।
  • निर्माता जया श्रीके इस फिल्म का निर्देशन सावन गुप्ता ने किया है।
  • फिल्म के सह-निर्माता प्रेम सिंह चौहान और कुमार रंजन है।
  • कथा-पटकथा और संवाद गुंजन आजाद का है। संगीत डी एन मिश्रा और गीत अखिलेश पाण्डेय व सुनील सिंह का है।
  • फिल्म में सह-निर्देशन की बागडोर को लक्ष्य और शेष कुमार ने संभाला है।

फिल्म के मुख्य कलाकार

फिल्म के मुख्य कलाकारों में सावन गुप्ता, निशा सिंह, रूद्र दीपक, श्वेता शर्मा, कुमार रंजन, लक्ष्य चौहान, इंदल निराला, पूनम यादव, सुनील प्रजापति आदि नजर आयेंगे। वहीं बाल कलाकारों में संस्कृति चौहान व जानवी का लाजवाब अभिनय दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस भव्य समारोह में मानसिंह गोस्वामी, ओपीराय, कैलाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, रंजीत राज, म्यूजिक डायरेक्टर बीरेंदर पॉल, बी सी आर न्यूज़ के एडिटर अजयशास्त्री, भोजपुरी खबर के संपादक अजीत सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

  • पूरी फिल्म की शूटिंग बिहार और झारखंड के खुबसूरत वादियों में की गयी है।

About Samar Saleel

Check Also

तत्क्षण मर्डर मिस्ट्री के साथ प्रेम कहानी भी

लखनऊ। हिंदी सिनेमा जगत नित नये प्रयोग के लिए जाना जाता है। इसी क्रम में ...