Breaking News

Shashikala को 15 दिनों की पेरोल

सोमवार रात Shashikala के पति नटराजन मरुथप्पा का चेन्नई के ग्लेनीगल्स ग्लोबल अस्पताल में निधन हो गया था। जिसके चलते शशिकला को पति के अंतिम संस्कार में शामिल होेने के लिए 15 दिनों की पेरोल मिल गई है।

बेंगलुरु की जेल में बंद हैं Shashikala

शशिकला आय से अधिक संम्पत्ति के मामले में बेंगलुरु की जेल में बंद हैं। वहीँ सोमवार को पति नटराजन की मौत के बाद शशिकला के वकील ने याचिका दायर करते हुए पेरोल की मांग की थी। जिसके बाद परिस्थितियों के आंकलन के बाद उन्हें तत्काल बेल मिल गयी। पेरोल मिलने के बाद शशिकला पति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तंजावुर जाएंगी।

आय से अधिक संपत्ति का मामला

बता दें वी के शशिकला आय से अधिक संपत्ति मामले में बेंगलुरु के सेंट्रल जेल में चार साल की सजा काट रही हैं। गौरतलब है कि इसी साल फरवरी में ओ पनीरसेल्वम के खेमे ने अन्नाद्रमुक महासचिव वी के शशिकला और उनके दो संबंधियों को पार्टी के सिद्धांतों और आदर्शों के खिलाफ जाने के लिए पार्टी से हटा दिया था।

पांच दिन पहले हुए थे भर्ती

ग्लेनैगल्स ग्लोबल अस्पताल के चीफ ऑपरेशन ऑफिसर सनमुगा प्रियान (Shanmuga Priyan) ने बताया की नटराजन को छाती में संक्रमण की समस्या के बाद पांच दिन पहले भर्ती कराया गया था।

डॉक्टर्स के मुताबिक नटराजन आईसीयू में भर्ती थे और वेंटिलेटर पर थे। वहीँ यह भी बताया गया की पिछले साल अक्टूबर में नटराजन का लीवर और किडनी का प्रत्यारोपण भी किया गया था।

About Samar Saleel

Check Also

मतदान के दौरान गोलीबारी; राजनीतिक दलों के एजेंटों की मिली धमकी, नाराज मतदाताओं ने की तोड़फोड़

इंफाल: आंतरिक मणिपुर निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा चुनाव के दौरान दो पूर्वी और तीन पश्चिमी ...